उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आज दिनांक 14.07.2025 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जनजाति बहुलता वाले पंचायतों के गांवों/टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर जनजातीय परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें कैंप के माध्यम से…
Author: Nizam Khan
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों एवं डिस्पोजल की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न विगत जनता दरबार के पूर्व में आए शत प्रतिशत आवेदनों का हुआ निष्पादन*_ उपायुक्त ने अधिकारियों को जनता दरबार में आए आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन के निर्देश*_ आज दिनांक 14.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जनता दरबार में आए प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादन की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित किया गया। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अब तक आयोजित जनता दरबारों में प्राप्त सभी आवेदनों के…
एकलव्य आवासीय विद्यालय का परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण आज दिनांक 14.07.2025 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, क्लासरूम, किचेन, शौचालय, हॉस्टल सहित अन्य कक्षों का बारी बारी से निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर जरूरी जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, खानपान एवं अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित वार्डन को निर्देशित किया कि बच्चों का बेहतर ढंग से ख्याल रखें, किचेन की साफ सफाई को सुदृढ़ रखें, हवादार रखें। मेनू के अनुसार…
19वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा जिले की बालिका टीम को मिला तृतीय स्थान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं उपायुक्त ने खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं*_ आज दिनांक 14.07.2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने 19वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा टीम को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित एवं हौसलावर्द्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर प्राप्त…
गिरिडीह मे दर्दनाक रोड हादसे मे माशूम समेत दो की हुई मौत, लोगो ने गिरिडीह धनबाद रोड को जाम राष्ट्र संवाद सं गिरिडीह धनबाद रोड मे मुफ्फसिल थाना इलाके के चतरो गंगापुर मे सोमवार को दर्दनाक रोड हादसे मे एक माशूम समेत दो लोगो की मौत हो गई. एक बाइक पर दोनों सवार थे, इसी दौरान एक ट्रेलर ने बाइक को टककर मार दिया. जिसे दोनों की मौत मौक़े पर हो गई. घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने रोड जाम कर दिया. वही सूचना मिलने के बाद महतोडीह पुलिस पिकेट के पुलिस पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पहुंच कर जांच मे…
पांचकुड़ी के सरहजान और नुर आलम ने पेश किया मानवता की मिसाल,एक अनदेखे इंसान के प्रति संवेदना और सहायता की प्रेरणादायक कहानी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: इस तेज़ रफ्तार दुनिया में जहां लोग अक्सर अपने कामों में व्यस्त होकर दूसरों की तकलीफें नजरअंदाज़ कर देते हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी स्वार्थ के इंसानियत का उदाहरण पेश करते हैं। बीती रात करीब 7 बजे ऐसी ही एक सच्ची और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई जिसने समाज को एक बार फिर यह याद दिलाया कि इंसानियत अब भी ज़िंदा है। पश्चिम बंगाल के सिउरी…
डंपर से कोयला ढुलाई पर रोक के विरोध में डंपर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: एसपी माइंस चितरा के महाप्रबंधक द्वारा डंपर से कोयले की ढुलाई पर एकतरफा रोक लगाए जाने के विरोध में डंपर एसोसिएशन ने जामताड़ा साइडिंग में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि चितरा कोलियरी से जामताड़ा साइडिंग तक बीते 40 वर्षों से डंपरों के माध्यम से कोयला ढोया जा रहा है। लेकिन अब प्रबंधन ट्रांसपोर्टर के साथ मिलीभगत कर हायवा वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे स्थानीय डंपर मालिकों और चालकों की आजीविका संकट…
मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के निवास पर पहूंचकर विधानसभाध्यक्ष ने उनके भाई स्व भरत कपूर को किया पुष्पांजलि अर्पित निजाम खान।राष्ट्र संवाद रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के पैतृक आवास पर एक भावुक और शोकाकुल वातावरण में उनके दिवंगत भाई स्व. भरत कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्षेत्र के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता, और आम नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व. भरत कपूर एक सहज, मिलनसार और समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्ति थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे और…
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने देशवासियों को दिए शुभकामनाएं निजाम खान। राष्ट्र संवाद झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि श्रावण का यह पावन महीना भगवान शिव की भक्ति, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। खासकर सोमवार का दिन शिवभक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जब वे व्रत, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि…
संजय कुमार धीरज, साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के अधीन मिर्जाचौकी स्टेशन के रेलवे फाटक पर रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां रविवार सुबह रेल पटरी पर एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई, जिसके कारण कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल की क्षति नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या एल.सी. 2/C – T(SPL) पर रविवार की सुबह 8:25 बजे दक्षिण दिशा से आ रही डस्ट से लदा ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गया। इस कारण मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के एक नंबर…
