एकलव्य आवासीय विद्यालय का परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
आज दिनांक 14.07.2025 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, क्लासरूम, किचेन, शौचालय, हॉस्टल सहित अन्य कक्षों का बारी बारी से निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य बिंदुओं पर जरूरी जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, खानपान एवं अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित वार्डन को निर्देशित किया कि बच्चों का बेहतर ढंग से ख्याल रखें, किचेन की साफ सफाई को सुदृढ़ रखें, हवादार रखें। मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

