हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा। कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी…
Author: Nijam Khan
साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला दिशाहीन बजट, हेमंत सरकार से उम्मीद करना अब बेईमानी: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2025-26 के बजट को मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पूरी तरह से दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने झारखंड के युवाओं, किसानों, अनुबंधकर्मियों और बुजुर्गों के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से गरीब, किसान, युवाओं, आदिवासियों और महिलाओं के साथ…
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को बताया गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है। उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है। हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है। अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया…
पद्मश्री सिमोन उरांव के हालचाल जानने पहुंचीं डॉ. आशा लकड़ा, पेंशन और राशन बहाली के निर्देश रांची – जल संरक्षण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले पद्मश्री सिमोन उरांव इन दिनों अस्वस्थ हैं। उनकी तबीयत की जानकारी लेने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा उनके बेड़ो स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर यह जानकारी ली कि सिमोन उरांव की पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाला राशन पिछले दिनों से बंद कर दिया गया था। डॉ. लकड़ा ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए…
उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले के 02 निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा जिला अंतर्गत 02 निजी अस्पतालों यथा पारस एवं परमानंद अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मानक के अनुसार अस्पताल संचालन, बेड क्षमता, पॉल्यूशन, फायर सेफ्टी, बायो मेडिकल वेस्ट, साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पारस अस्पताल में प्राप्त पॉल्यूशन सर्टिफिकेट से अधिक बेड के लिए विभाग से परमिशन लेने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा परमानंद अस्पताल में उपायुक्त ने पाया कि…
अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के भौतिक स्थिति का किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 03.03.2025 को परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार एवं कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी के द्वारा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत बड़ारामपुर एवं अफजलपुर तथा फुटबेडिया पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत आसन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन एवं भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू…
आदर्श लक्ष्य द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन सुधांशु शेखर।राष्ट्र संवाद देवघर: आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर देवघर ट्रैफिक पुलिस के अवैध उगाई पर सवाल खड़ा किया है | साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री, झारखंड के राज्यपाल, झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, झारखंड पुलिस के डीजीपी, सरकार के गृह सचिव, संथाल परगना प्रमंडल के डीआईजी को पत्र लिखकर दिनांक 2 मार्च, 2025 को देवघर स्थितः कुंडा मोड के समीप अस्पताल के पास देवघर ट्रेफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक और उसके पीछे बैठी…
नहीं रहीं बाल कल्याण समिति की महिला सदस्या नूतन बाला ललित कुमार। राष्ट्र संवाद दुमका: बाल कल्याण समिति दुमका की महिला सदस्या नूतन बाला का उनके निजी आवास में दिनांक 02.03.2025 को प्रातः स्वर्गवास हो गया। सोमवार अपराह्न 01:30 बजे बाल कल्याण समिति, दुमका के कार्यालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमेश चंद्र की अध्यक्षता में शोक सभा आहूत कर 02 मिनट का मौन रखा गया एवं उसके उपरांत चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर विन्रम श्रद्धांजलि दी गयी। ज्ञात हो कि स्व० नूतन बाला ने अपना योगदान बाल कल्याण समिति में महिला सदस्या के रुप…
लोक कल्याणकारी एवं आर्थिक विकास को गति देने वाला तथा सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बजट सुधांशु शेखर।राष्ट्र संवाद देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने (2025- 26) के झारखंड बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक ,आर्थिक विकास को गति देने वाला तथा लोक कल्याणकारी बजट है। इस बजट के माध्यम से झारखंड राज्य के दलित, गरीब एवं मध्यम वर्ग, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं तथा किसानों का खास ध्यान रखा गया है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि यह एक विकासशील बजट है जो विकास दर को और भी गति…
विश्व हिन्दू परिषद जिला समिति देवघर की एक बैठक संपन्न देवघर: विश्व हिन्दू परिषद जिला समिति देवघर की एक बैठक जिला संपर्क प्रमुख विनोद की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार विमर्श करते हुए चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रम को संपन्न करने का निर्णय लिया गया। जिला मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि प्रत्येक माह के तिसरे शनिवार को जिला समिति की बैठक होगी और प्रत्येक प्रखण्ड के पालक अपने अपने प्रखण्ड में प्रवास कर वहां के समिति के दायित्ववान सदस्यों के साथ संपर्क कर आगामी…