Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    News DeskBy News DeskMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आरडी रबर रीक्लेम कंपनी में कार्यरत स्थाई मजदूर बाजला टुडू के हाथ कटने और मजदूरों के साथ अमानवीय व्यवहार की शिकायत मिलने पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियो के साथ शनिवार को कंपनी पहुंचे। इस दौरान कंपनी गेट पर मौजूद मजदूरों ने प्रबंधन द्वारा उनके साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार, मजदूरों को उनका उचित हक और अधिकार नहीं देने आदि शिकायतें की गई। बताया गया कि इससे आक्रोशित मजदूरों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के बैनर तले कंपनी के उत्पादन कार्य को ठप्प कर दिया है। इधर दुर्घटनाग्रस्त बजला टुडू के परिजन भी कंपनी पहुंचे थे। उनके द्वारा बताया गया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें ना तो मुआवजा दिया जा रहा है और ना ही परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जबकि यूनियन द्वारा पूर्व विधायक के प्रयास से दुर्घटनाग्रस्त मजदूर को आर्थिक सहयोग दिया गया है। इधर मजदूरों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व हड़ताल के वक्त प्रबंधन द्वारा जो वादा किया गया था उसे अबतक पूरा नहीं किया गया है। कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक अरविंद सिंह के निर्देश पर मजदूरों ने आंदोलन का मन बनाया है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन मजदूरों को पीएफ, ईएसआई, सुरक्षा उपकरण आदि की सुविधा नहीं देती है। इसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है। इस दौरान पूर्व विधायक द्वारा घायल मजदूर के परिजन को 15 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।

    आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया
    Next Article अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    Related Posts

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    June 19, 2026

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    June 19, 2026

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.