Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    Aman KumarBy Aman KumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुंबई, 23 मई 2025: ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने 22 मई 2025 को टाटा स्टील कलिंगानगर (टीएसके) संयंत्र के विस्तारित प्लांट का उद्घाटन किया। इस विस्तार के साथ प्लांट की क्रूड स्टील उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़कर 8 एमटीपीए हो गई है।

    उद्घाटन समारोह जाजपुर जिले के कलिंगानगर प्लांट में आयोजित किया गया, जिसमें राज्य के वरिष्ठ नेतृत्व, स्थानीय समुदाय के सदस्यों, टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक श्री टी. वी. नरेंद्रन तथा कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। ओडिशा सरकार के सहकारिता, हैंडलूम, वस्त्र एवं हस्तशिल्प मंत्री श्री प्रदीप बल सामंता, उद्योग, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री संपद चंद्र स्वैन तथा जाजपुर के सांसद डॉ. रवींद्र नारायण बेहरा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

    विस्तारित अत्याधुनिक संयंत्र टाटा स्टील की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो सतत विकास, उन्नत तकनीक और समावेशी प्रगति को केंद्र में रखते हुए एक भविष्य के लिए तैयार इस्पात निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम है।
    मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने कहा, “टाटा समूह के साथ हमारी साझेदारी आज एक नए मुकाम पर पहुंची है। यह वह समूह है, जिसने दशकों से देश की प्रगति और भरोसे की नींव को मजबूत किया है।” कलिंगानगर प्लांट के विस्तारीकरण का शुभारंभ हमारी साझा प्रगति की एक और ऐतिहासिक मिसाल है। टाटा समूह ने सदैव उद्योग जगत में उत्तरदायित्व, सुरक्षा, सतत विकास और सामाजिक सरोकारों का उच्चतम मानक स्थापित किया है। ओडिशा पर आपके विश्वास और निवेश के लिए हम आभारी हैं। यह केवल औद्योगिक विस्तार नहीं, बल्कि एक समृद्ध भविष्य की नींव है जिसे हम मिलकर गढ़ रहे हैं।

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने टाटा स्टील कलिंगानगर परियोजना के दूसरे चरण के विस्तारीकरण का उद्घाटन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत महतो की अगुवाई में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर बिस्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी का हुआ आयोजन
    Next Article आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कंपनी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.