Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    Aman KumarBy Aman KumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    – प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    – वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी बने हांसी के जिलाध्यक्ष

    हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का गठन आज हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया।

    माँ महाकाली की पावन धरा हांसी में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई जिस में हांसी के वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी को हांसी इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
    कार्यक्रम में हांसी इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनकर गावड़ी व उपस्थित सभी पत्रकारों ने संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल का फूल मालाओं व पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये हांसी जिला इकाई का गठन किया गया है जिस में हांसी के वरिष्ठ पत्रकार दिनकर गावड़ी को जिलाध्यक्ष, राजेश सलुजा, विनोद गंगवानी व ब्रह्मस्वरूप विमल को मुख्य संरक्षक साथ ही राजीव बंसल को हांसी जिला इकाई का मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

    *हांसी की जिला कार्यकारिणी*
    – जिला अध्यक्ष – दिनकर गावड़ी
    – मुख्य संरक्षक – राजेश सलूजा, विनोद गंगवानी व ब्रह्मस्वरूप विमल
    – मुख्य सलाहकार – राजीव बंसल के साथ साथ 20 पत्रकारों को हांसी जिला कार्यकारिणी में लिया गया है।
    डॉ बंसल ने बताया कि हांसी जिला इकाई के गठन से पहले संघ की 4 जिलों जिन में गोहाना,अम्बाला,पलवल व रेवाड़ी जिले शामिल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला इकाईयों का गठन हो चुका है, इसी तरह अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी बनाई जाएंगी इसी कड़ी में कल 25 मई को पटौदी जिले की कार्यकारिणीयों की नियुक्ति व घोषणा कर दी जाएगी।

    बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ जा जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल है।

    बैठक का संचालन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने किया उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा हरियाणा सरकार के समक्ष रखी गई 10 सूत्रीय मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया।

    संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनकर गावड़ी ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ – साथ सभी पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की।

    बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ – साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल,हांसी जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनकर गावड़ी,राजेश सलूजा, विनोद गंगवानी, ब्रह्म स्वरूप विमल,राजीव बंसल,
    केशव धमीजा,माधव बावा, संदीप रामायण,अनुराग,राज विमल ,राहुल राजपूत,प्रतीक, अजय शर्मा, गोबिंद,जगदीश असीजा,कृष्ण लाल,कपिल मेहंदीरता, कमल हंदूजा,महेश मेहता,मनीष सलूजा के साथ साथ अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.