Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवनिर्मित आईटीडीए भवन में शिफ्ट हुआ समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नवनिर्मित आईटीडीए भवन में शिफ्ट हुआ समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवनिर्मित आईटीडीए भवन में शिफ्ट हुआ समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय अपने नव निर्मित भवन में शिफ्ट हो गया। जिसका औपचारिक उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने रिबन काटकर किया। वहीं इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने बुके एवं फोटो फ्रेम भेंटकर उपायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान उपायुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    _*लोगों की समस्याएं सुनकर करेंगे ससमय निष्पादन – उपायुक्त*_

    वहीं उपायुक्त ने अधिकारियों संग पूरे कार्यालय परिसर का भ्रमण कर जायजा लेते हुए सभी कर्मियों को निष्ठावान होकर सभी कार्यों का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक लाभुकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    _*नए भवन में शिफ्ट होने से कार्यों के ससमय निष्पादन में होगी सहूलियत – परियोजना निदेशक, आईटीडीए*_

    वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने कहा कि पूर्व में समाहरणालय परिसर में ही यह कार्यालय संचालित हो रहा था, किंतु जगह की कमी के कारण कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित होने से कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ साथ कार्यालय कर्मी को अपने कर्तव्य निर्वहन में काफी सहूलियत होगी एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ससमय पहुंचाया जा सकेगा।

    _*इस मौके पर*_ जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष के अलावा कार्यालय कर्मी विनोद पासवान, मनोज सोरेन, ममता कुमारी, अविनाश तिवारी, आकाशदीप सिंह, विश्वजीत कुमार पाल, अमरजीत कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में ‘विक्टरी डे’ कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे: रूस
    Next Article राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के दौरान बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के हर जरूरी सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान-आंजनेयुलु दोड्डे,उपायुक्त

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.