Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के पास सूखे पेड़ में लगी आग, हाई टेंशन तार से शॉर्ट सर्किट का मामला — दमकल अधिकारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के पास सूखे पेड़ में लगी आग, हाई टेंशन तार से शॉर्ट सर्किट का मामला — दमकल अधिकारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के पास सूखे पेड़ में लगी आग, हाई टेंशन तार से शॉर्ट सर्किट का मामला — दमकल अधिकारी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रखंड कार्यालय के पास एक सूखा पेड़ अचानक आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की वजह हाई टेंशन तार में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

    दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। हालांकि पेड़ के ऊपर की सूखी लकड़ियों से लगातार धुआं उठता रहा, जिससे आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। दमकलकर्मी लगातार पानी डालते रहे, लेकिन धुआं थमने का नाम नहीं ले रहा था। पानी मारते-मारते दमकलकर्मी थक चुके थे, फिर भी आग पूरी तरह बुझ नहीं रही थी।

    ऐसे हालात में दमकल विभाग के अधिकारी कमलेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला। वे खुद दमकल वाहन के ऊपर चढ़े और नोजल से पाइप को हटाकर हाई प्रेशर में पानी की तीव्र बौछार से आग को बुझाने का प्रयास किया। उनकी इस तत्परता और साहसिक कार्रवाई के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

    गनीमत रही कि आग सिर्फ पेड़ तक ही सीमित रही और आसपास की दुकानों या किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

    वहीं, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त सूखे पेड़ को जल्द से जल्द काटा जाए। उनका कहना है कि यह पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और हाई टेंशन तारों के बिल्कुल नीचे होने की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

    इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाई टेंशन तारों की नियमित जांच और आसपास की सूखी व जर्जर चीजों को हटाना न सिर्फ ज़रूरी है बल्कि जनसुरक्षा के लिए अनिवार्य भी।

    दमकल विभाग की मुस्तैदी और कमलेश सिंह जैसे अधिकारी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजा तालाब में दवा छिड़काव से मछलियों की मौत, दुर्गंध और महामारी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत
    Next Article चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क में श्री रामचरित मानस कंठस्थ पाठ का आयोजन

    Related Posts

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    June 3, 2026

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.