जुगसलाई में कांग्रेस का लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह, इंदु देवी को प्रत्याशी घोषित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई में डॉ. अजय कुमार फैंस क्लब एवं मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिजीत सिंह द्वारा आयोजित लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से इंदु देवी को जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी…
Author: dhiraj Kumar
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का ‘मीडिया कप 2026’ दो फरवरी से राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। इस प्रतिष्ठित मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में किया जाएगा। टूर्नामेंट 2 फरवरी से 8 फरवरी और 12 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें शहर एवं अंचल के मीडिया कर्मी बल्ले और बॉल के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और महासचिव बिनय पूर्ति ने बताया कि आयोजन समिति और खेल…
कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर साकची में ध्वजारोहण व लड्डू वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नेता अमर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत स्थानीय निवासियों के बीच हर्षोल्लास के साथ लड्डू वितरण किया गया तथा पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवनीत मिश्रा का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अमर कुमार मिश्रा ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश…
मतदाता सूची मैपिंग प्रक्रिया की समीक्षा बैठक, शहरी क्षेत्रों में समन्वय बढ़ाने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों में मतदाता सूची मैपिंग में सुधार के लिए बेहतर आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्री-एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े सभी कर्मी अगले एक सप्ताह तक फोकस होकर कार्य…
बोले अवधेश राय: भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जारी रहेगी भाकपा की लड़ाई राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह 11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा अंचल परिषद ने साहेबपुरकमाल प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना साहेबपुरकमाल: बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की साहेबपुरकमाल अंचल परिषद के द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में क्षेत्र की जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता गोपाल पोद्दार के द्वारा किया गया। इस दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया। धरना को संबोधित करते भाकपा बेगूसराय के जिला सचिव सह बछवाड़ा के पूर्व…
मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस राष्ट्र संवाद संवाददाता इंफाल, 31 दिसंबर (भाषा)मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केइसम मेघचंद्र ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में नए साल में शांति और सामान्य स्थिति तभी बहाल हो सकती है, अगर विधानसभा को भंग कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाए। केइसम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हर जगह लोग नव वर्ष मना रहे हैं, मणिपुर में हमें उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य की जनता के कल्याण का एकमात्र…
अमित शाह ने थंथानिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बंगाल यात्रा का समापन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता, 31 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली रवाना होने से पहले मध्य कोलकाता के थंथानिया काली मंदिर में पूजा अर्चना की। शाह ने 48 घंटे के व्यस्त दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया। शाह कोलकाता के पूर्वी हिस्से में स्थित साइंस सिटी सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक समाप्त करने के बाद लगभग पौने चार बजे मंदिर पहुंचे। आयोजन स्थल…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या में आया बदलाव: आदित्यनाथ राष्ट्र संवाद संवाददाता अयोध्या (उप्र), 31 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या की स्थिति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हितों और धार्मिक कट्टरता से प्रभावित लोगों के कारण अयोध्या पहले “अशांति और संघर्ष का गढ़” बन गई थी। आदित्यनाथ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे, जिन्होंने राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण किया और प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ…
नए साल 2026 के जश्न से पहले जमशेदपुर पुलिस हाई अलर्ट पर, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा, हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता नए साल 2026 के पहले दिन उमड़ने वाली भारी भीड़ और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने शहर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल जुबली पार्क और उसके आसपास के इलाकों में पैदल गश्त कर पुलिस की तैयारियों को बारीकी से परखा। सिटी…
मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा और श्री दीपक कुमार को मुख्यमंत्री ने आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी।
