मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा और श्री दीपक कुमार को मुख्यमंत्री ने आईपीएस बैच पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने नव-प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी।

