Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या में आया बदलाव: आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या में आया बदलाव: आदित्यनाथ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या में आया बदलाव: आदित्यनाथ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अयोध्या (उप्र), 31 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या की स्थिति में काफी बदलाव आया है।

    उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हितों और धार्मिक कट्टरता से प्रभावित लोगों के कारण अयोध्या पहले “अशांति और संघर्ष का गढ़” बन गई थी।

    आदित्यनाथ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे, जिन्होंने राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण किया और प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर पूजा में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका के लिए सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि लगभग 500 साल बाद मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व और भावनात्मक संतुष्टि का क्षण था।

    अयोध्या में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि सिंह राज्य सरकार और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन से घनिष्ठ रूप से जुड़े रहे और वह ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के अवसर पर अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के दौरान भावुक दिखाई दिए।

    मुख्यमंत्री ने याद किया कि आजादी के बाद अयोध्या ने राम जन्मभूमि आंदोलन के कई चरण देखे और आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति और धार्मिक कट्टरता के कारण, पवित्र शहर एक समय अशांति और संघर्ष का केंद्र बन गया था।

    उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्थिति में बदलाव आया है।

    आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या का नाम ही यह बतता है कि यहां कभी कोई युद्ध नहीं हुआ क्योंकि कोई भी शत्रु इसकी वीरता, शक्ति और गौरव के सामने टिक नहीं सका।”

    उन्होंने कहा, “हालांकि, कुछ लोगों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थों, धार्मिक कट्टरता और तुष्टीकरण की घृणित राजनीति से प्रेरित होकर अयोध्या को अशांति और संघर्ष का अड्डा बना दिया।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “फिर भी, यह वही अयोध्या है, जिसने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में पिछले 11 सालों में तीन महत्वपूर्ण घटनाएं देखी हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

    आदित्यनाथ ने बताया कि इन तीन उल्लेखनीय घटनाओं की शुरुआत पांच अगस्त 2020 से हुई जब मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया जिसके बाद 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ, और इस साल 25 नवंबर को मंदिर के मुख्य शिखर पर धर्मध्वज फहराया गया।

    उन्होंने कहा कि झंडा फहराने से दुनिया को एक मज़बूत संदेश गया कि सनातन धर्म सबसे ऊपर है और देश की आध्यात्मिक चेतना का मार्गदर्शन करता रहेगा।

    आदित्यनाथ ने कहा, “देश और दुनिया का कोई भी ऐसा श्रद्धालु नहीं है, जो अब अयोध्या आकर अभिभूत न होता हो। पिछले पांच वर्षों के भीतर 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम आए हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में अयोध्या में आया बदलाव: आदित्यनाथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल 2026 के जश्न से पहले जमशेदपुर पुलिस हाई अलर्ट पर, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पैदल मार्च कर परखी सुरक्षा, हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी
    Next Article अमित शाह ने थंथानिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बंगाल यात्रा का समापन किया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.