जुगसलाई में कांग्रेस का लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह, इंदु देवी को प्रत्याशी घोषित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जुगसलाई में डॉ. अजय कुमार फैंस क्लब एवं मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिजीत सिंह द्वारा आयोजित लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से इंदु देवी को जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया गया और उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

