स्व. के. के. सिंह की पुण्य स्मृति में मेगा आई कैम्प का आयोजन 3 से 6 जनवरी तक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेड क्रॉस के पैटर्न स्व. के. के. सिंह की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेगा आई कैम्प (नेत्र ज्योति महायज्ञ) का आयोजन किया जा रहा है। यह नेत्र जांच एवं उपचार शिविर 3 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित होगा।
इस मेगा आई कैम्प का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद नेत्र रोगियों, विशेषकर मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को निःशुल्क जांच एवं उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस सेवा महाआयोजन से जुड़ें और जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचाकर उनकी आंखों की रोशनी लौटाने में सहयोग करें।

