Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इंफाल, 31 दिसंबर (भाषा)मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केइसम मेघचंद्र ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में नए साल में शांति और सामान्य स्थिति तभी बहाल हो सकती है, अगर विधानसभा को भंग कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाए।

    केइसम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हर जगह लोग नव वर्ष मना रहे हैं, मणिपुर में हमें उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य की जनता के कल्याण का एकमात्र उपाय वर्तमान विधानसभा को भंग करना है। हमारी मांग विधानसभा को भंग करने और नए सिरे से विधानसभा गठित करने की है। राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने का यही एकमात्र उपाय है।’’

    वांगखेम से विधायक केइसम ने कहा, ‘‘मौजूदा संकट ने लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में वर्तमान सरकार की विफलता को उजागर कर दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने हालांकि उम्मीद जताई कि नया साल मणिपुर में स्पष्टता, न्याय और स्थायी शांति के लिए जनप्रेरित राजनीतिक परिवर्तन लेकर आएगा।

    इसी बीच, भाजपा विधायक टोंगब्राम रोबिंद्रो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कई त्योहार और उत्सव मनाए हैं, जिनमें संगाई उत्सव, ऑरेंज फेस्टिवल, क्रिसमस और नवंबर और दिसंबर में मेइती समुदाय का अपना इमोइनू उत्सव शामिल हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘इस उत्सव के समय में, मैं सभी समुदायों के लोगों से अपील करता हूं कि वे सभी मतभेदों और गलतफहमियों को भुलाकर नए साल के आगमन के साथ पहले जैसी शांति, सामान्य स्थिति और सौहार्द्रपूर्ण संबंधों की ओर लौटें।’’ मणिपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता एन बीरेन सिंह द्वारा इस्तीफा दिये जाने के बाद 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

    सिंह ने मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद नौ फरवरी को इस्तीफा दे दिया था। हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। हालांकि, केंद्र ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा को भंग नहीं किया जिसका कार्यकाल 2027 तक है।

    मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह ने थंथानिया काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बंगाल यात्रा का समापन किया
    Next Article बोले अवधेश राय: भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जारी रहेगी भाकपा की लड़ाई

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.