Author: dhiraj Kumar

नगर निगम निर्वाचन में महापौर एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए आवंटित निर्वाचन प्रतीकों की विवरणी राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम महापौर- प्रतीक चिन्ह 1. इंदिरा सुन्डी- एअरकंडीस्नर 2. कुमकुम श्रीवास्तव- छड़ी 3. जेवा कादरी- चूड़ियॉ 4. पार्वती देवी- बैटरी टार्च 5. प्रतिभा रानी- बेन्च 6. बनिता सहाय- बिस्कुट 7. राईमुनी सुण्डी- बक्सा 8. लक्की सिंह- ईटें 9. शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान- बाल्टी 10. संध्या सिंह- कैमरा 11. सुधा गुप्ता- कार्पेट 12. सुशीला सिंह- सीसीटीवी कैमरा 13. सोनामुनी सोरेन- चपाती रोलर मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 22 में योग्य उम्मीदवार नहीं होने के कारण वार्ड सदस्य का…

Read More

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष व सुचारू चुनाव कराने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की। बैठक में मानगो नगर निगम के व्यय प्रेक्षक स्वामीनाथन, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव, जुगसलाई नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार साह, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।…

Read More

राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन, राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । ओडिय़ा समाज शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ओडिय़ा समाज अब एक नई पहल करने जा रहा है। मरीन ड्राइव के पास 2.85 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की लागत से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की भूमिपूजन 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मंदिर की भूमि पूजन समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति सेना के विमान से रांची पहुंचेगी और वहां से सुबह सेना के हेलीकाप्टर से ही 11 बजे जमशेदपुर के लिए…

Read More

नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर | साकची झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साकची स्थित जनसंपर्क कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित आपात प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने मीडिया में प्रसारित उस ख़बर को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें JMM के केंद्रीय कार्यालय से नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा किया गया था। बाघराय मार्डी ने स्पष्ट किया कि पार्टी के किसी भी अधिकृत मंच, कार्यालय या आधिकारिक पत्र के माध्यम से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई…

Read More

केंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’, झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय बजट 2026 को “रिफॉर्म एक्सप्रेस” बताते हुए कहा कि यह बजट बिना लोकलुभावन वादों के ठोस आर्थिक सुधार, रोजगार सृजन और सतत विकास की दिशा तय करता है। बिष्टुपुर स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बजट ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई पर केंद्रित है, जिससे जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहरों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40 हजार करोड़ और…

Read More

बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: प्रदूषण से ग्रस्त वातावरण, पानी के पुराने बकाया में करोड़ों रुपये की देनदारी तथा कैप्टिव पावर प्लांट स्थापित करने में अनदेखी से परेशान होकर बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के मुख्य ठेकेदार वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने आज प्लांट का काम पूर्ण रूप से ठप कर दिया। यह जानकारी वनराज स्टील्स के कॉमर्शियल हेड श्री मुकेश बरेलिया ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के पास वनराज स्टील्स की ओर से 6 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट जमा…

Read More

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस अवसर पर भूमि विवाद व अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन, रोजगार, पेंशन भुगतान, सड़क, पारिवारिक विवाद, स्कूल फीस तथा लंबित विपत्र भुगतान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई के…

Read More

सोनारी में शनिवार को सजेगा श्याम बाबा का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी स्थित लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर में 7 फरवरी शनिवार को भब्य 23 वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाया जायेगा। जिसकी सभी पुरी कर ली गयी हैं। इसका आयोजन श्री श्याम सेवा संघ सोनारी के द्वारा किया जा रहा हैं। भजनो की अमृत वर्षा हेतु सुप्रसिद्ध भजन गायक आदर्श दधीच एवं मंच संचालन हेतु घाटशिला से शुभम अग्रवाल आ रहे हैं। दोपहर में विशाल शोभा यात्रा निकलेगी, जो दोपहर 12.30 बजे से सोनारी राम मंदिर से प्रारम्भ होकर सोनारी के मुख्य मार्गाे से गुजरती…

Read More

विश्व आर्द्र भूमि दिवस पर जैव  विविधता की समृद्धि का आधार है आर्द्रभूमि प्रमोद दीक्षित मलय प्रकृति जीवों-पादपों की पोषक है, सांसों का स्पंदन है। प्रकृति की रचना में जीवन का सौंदर्य एवं लास्य नर्तन है। ऊंचे उठे नभ छूते गिरि शिखरों पर हिम की रजत चादर हो या पर्वतों से जीवन धारा बन निकली बलखाती चंचल सरिताएं हों। तमाम पशु-पक्षियों एवं मानव को भोजन, आश्रय एवं जीवनोपयोगी संसाधन भेंट करते समृद्ध कानन हों या सतत गर्जना करते उत्ताल लहरों से लोक को नाना प्रकार के रत्नों के उपहार बांटते रत्नाकर महासागर हों। पशु-पक्षियों की क्षुधा मिटाते घास के विस्तीर्ण मैदान…

Read More

संजय उवाच संसद की गरिमा को बचाने की ज़रूरत -प्रो.संजय राष्ट्र संवाद संवाददाता द्विवेदी देश की संसद हमारे लोकतांत्रिक आचरण, संसदीय मर्यादाओं और संवाद की शुचिता का केंद्र होनी चाहिए। जहां संवाद से संकटों के हल खोजे जाएं। लेकिन पिछले दो दिनों में लोकसभा में जो हुआ,वह बहुत निराशाजनक है। सदन के नेता प्रधानमंत्री ही अगर अपने सदन को संबोधित न कर सकें, इससे ज्यादा निराश करने वाली बात क्या हो सकती है। ये हुआ , सबने देखा। यह संसदीय मर्यादाओं के तार-तार होने का भी समय है। जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को यह अपील करनी पड़ी कि प्रधानमंत्री…

Read More