Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप, वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: प्रदूषण से ग्रस्त वातावरण, पानी के पुराने बकाया में करोड़ों रुपये की देनदारी तथा कैप्टिव पावर प्लांट स्थापित करने में अनदेखी से परेशान होकर बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के मुख्य ठेकेदार वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड ने आज प्लांट का काम पूर्ण रूप से ठप कर दिया। यह जानकारी वनराज स्टील्स के कॉमर्शियल हेड श्री मुकेश बरेलिया ने दी।

    उन्होंने बताया कि बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के पास वनराज स्टील्स की ओर से 6 करोड़ रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट जमा है। वहीं बिजली विभाग के पास बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड द्वारा 3.50 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिसिटी सिक्योरिटी डिपोजिट जमा की गई है। इसके अलावा वनराज स्टील्स ने कैपिटल एक्सपेंडिचर के रूप में बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के अधीन करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    श्री बरेलिया के अनुसार, रॉ मटेरियल, बाय-प्रोडक्ट एवं फिनिश्ड प्रोडक्ट के रूप में बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड परिसर में वनराज स्टील्स के लगभग 8 करोड़ रुपये के सामान पड़े हुए हैं। साथ ही बकाया टीडीएस की राशि करीब 1 करोड़ रुपये है। कंपनी के स्टोर आइटम्स के रूप में भी लगभग 4.50 करोड़ रुपये का माल बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के अंदर मौजूद है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 35 करोड़ रुपये बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड के पास वनराज स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड के जमा बताए गए हैं।

    वनराज स्टील्स के कॉमर्शियल हेड ने स्पष्ट किया कि जब तक बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड द्वारा प्रदूषण नियंत्रण, पानी की समुचित व्यवस्था और कैप्टिव पावर प्लांट से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वनराज स्टील्स द्वारा प्लांट का संचालन नहीं किया जाएगा।

    बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड में काम ठप वनराज स्टील्स ने उठाए प्रदूषण और बकाया भुगतान के मुद्दे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान
    Next Article जमशेदपुर में राष्ट्रपति का स्वागत : श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास की तैयारी

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.