Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’, झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’, झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’, झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने केंद्रीय बजट 2026 को “रिफॉर्म एक्सप्रेस” बताते हुए कहा कि यह बजट बिना लोकलुभावन वादों के ठोस आर्थिक सुधार, रोजगार सृजन और सतत विकास की दिशा तय करता है। बिष्टुपुर स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बजट ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई पर केंद्रित है, जिससे जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहरों को विशेष लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में 40 हजार करोड़ और बायो-फार्मा में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। झारखंड को 2026-27 में 51,236 करोड़ रुपये टैक्स डिवोल्यूशन, 17,057 करोड़ रुपये ग्रांट और 17,600 करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट मिलेगा। राज्य में 7 वंदे भारत ट्रेनें, 57 अमृत भारत स्टेशन, 3,633 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग, रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर और 30,575 करोड़ की हाईवे परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

    एयरपोर्ट, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं, दलमा-बेतला सहित इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जनजातीय योजनाओं पर 79 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने बजट को विकसित भारत की नींव मजबूत करने वाला बताया। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बजट महिला सशक्तिकरण, एमएसएमई, स्किल डेवलपमेंट और स्वास्थ्य-शिक्षा के विस्तार से महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।

    प्रेस वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री संजीव सिंह और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी उपस्थित थे।

    केंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में राष्ट्रपति का स्वागत : श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास की तैयारी
    Next Article नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.