बगावत की कीमत चुकानी पड़ी: कांग्रेस की बागी नेत्री जेबा खान निलंबित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के मेयर पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरीं कांग्रेस की बागी नेत्री जेबा खान पर झारखंड कांग्रेस नेतृत्व ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई झारखंड कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी के निर्देश पर की गई, जिसके बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, मानगो नगर निगम चुनाव में पार्टी…
Author: dhiraj Kumar
22 मार्च को मनाई जाएगी स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 137वीं जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: स्वामी सहजानन्द सरस्वती कल्याण संस्थान, जमशेदपुर द्वारा स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की 137वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संस्थान के अध्यक्ष दीपू सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष दीपू सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की 137वीं जयंती 22 मार्च को भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस आयोजन में झारखंड एवं बिहार के ब्राह्मण समाज (परशुराम वंशज) के समाजबंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से…
भुइयांडीह छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह छाया नगर स्थित नंदन टेंट हाउस के गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका। सूचना मिलते ही टाटा स्टील की एक तथा झारखंड सरकार की दो दमकल गाड़ियां…
धतकीडीह में दो सांडों की भीषण भिड़ंत, एक गंभीर घायल, ठेले-दुकानों को नुकसान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:धतकीडीह स्थित हरिजन बस्ती के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में अचानक बुरी तरह भिड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार संघर्ष इतना उग्र हो गया कि एक सांड का सींग दूसरे सांड के पेट में जा घुसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सांडों की लड़ाई काफी देर…
जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान राष्ट्र संवाद संवाददाता नरवा पहाड़ (जादूगोड़ा) जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर नौरंग मार्केट पुलिया के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। प्राप्त जानकारी…
मुसाबनी में मनाया गया ठाकुर अनुकूल चन्द्र का 138 वां जन्मोत्सव -भजन ,प्रवचन सहित कई कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी :सत्संग केंद्र मुसाबनी के तत्वावधान में ब्लॉक एरिया मरिच झांपी मैदान में रविवार को श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138 वॉ जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋतिक गंगा प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में श्री श्री ठाकुर के अनुयायी जुटे थे। इस अवसर पर भजन, प्रवचन सहित कई कार्यक्रम हुए। ऋत्विक और अनुयायी भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। प्रार्थना, धर्म सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम,आनन्द बाजार, दीक्षा के अलावे कई तरह…
अपने अंदर के स्वभाव या धर्म का अनुसरण करना ही सही है:: गोविंद दास शास्त्री राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवसीय प्रवचन की शुरुआत भागवत भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ शाम 4:30 बजे शुरू हुई। जिसमें कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने भगवान के विराट रूप का वर्णन, वरुण देव की कथा, मनुष्य जीवन का उद्देश्य, सृष्टि रचना और भागवत तथा सती माता की कहानी शिव तांडव की…
केंद्रीय ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की चुनाव संचालन समिति ने जादूगोड़ा शाखा का किया पुनर्गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला में ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमिटी का चुनाव संचालन समिति रविवार को जादूगोड़ा पहुंची व यूसिल आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में बैठक आयोजित कर जादूगोड़ा शाखा का पुनर्गठन किया गया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कमिटी का गठन होना है। जिसको लेकर क्षेत्रीय कमिटी का विस्तार तेज हो गई है।इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमिटी की चुनाव संचालन समिति ने रविवार को जादूगोड़ा पहुंची व सामुदायिक…
बीते चार सालों से बरामदे में बच्चे पढ़ाई कर झेल रहे है मौसम की मार, सरकारी आदेश के बाद जर्जर भवन के टूटने के बाद बढ़ी बच्चों की समस्या मामला : जादूगोड़ा के भाटीन मध्य विधालय का राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित भाटीन मध्य विधालय बीते चार सालों से कमरों की कमी झेल रही है। जिसकी असर सातवीं कक्षा के 28 बच्चों को झेलनी पड़ रही है। स्कूल में कुल 160 बच्चे है। कमरे के अभाव में बीते चार सालों से सातवीं कक्षा के 28 छात्र_ छात्राएं बरामदे में पढ़ाई करने को विवश है व मौसम की मार…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से चिह्नित 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। 12 फरवरी बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह…
