जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर बाइक स्कार्पियो टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाईवे पेट्रोलिंग की तत्परता से बची जान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नरवा पहाड़ (जादूगोड़ा) जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर नौरंग मार्केट पुलिया के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम और थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग दोपहर करीब 12 बजे गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़ भागा (नरवा पहाड़) जा रहे थे। इसी दौरान नौरंग मार्केट पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकरा गई।
हादसे में लक्खी मार्डी (गालूडीह), पार्वती मुर्मू (गालूडीह) और कुंदु मार्डी (मुसाबनी) घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

