सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं अनेक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी। अतिथियों द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अग्रसेन भवन ने सभी बच्चों को स्कूल बैग एवं पठन पाठन सामग्री उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्रा टीपू एवं अधिवक्ता राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से…
Author: dhiraj Kumar
बारीडीह मिथिला कॉलोनी में अवैध इमारत पर फिर निर्माण, जेएनएसी सवालों के घेरे में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :लौहनगरी में अवैध नक्शा विचलन वाली इमारतों को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बारीडीह स्थित मिथिला कॉलोनी में वर्षों से अवैध तरीके से निर्माणाधीन एक इमारत में जेएनएसी द्वारा कई बार सील किए जाने के बावजूद दोबारा गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह इमारत जेएनएसी से स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर बनाई जा रही है। भवन में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न…
छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना प्रभारी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर आग लगने के कारणों की जानकारी प्राप्त की और लोगों से…
बर्मामाइंस में नशे में धुत ऑटो चालक की लापरवाही से दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनसुनीय गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में ऑटो चलाते हुए आगे चल रही ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या JH05E E2248 में तीन सवारी सवार थीं। तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रेलर संख्या JH05CY 7749 से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की…
मांगों को लेकर टाटा पावर मजदूरों का मशाल जुलूस, 11 फरवरी तक समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर द्वारा टाटा पावर प्रबंधन से जवाब मांगा गया था, लेकिन टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका प्रतिष्ठान आर.के. इरेक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं सौंपा गया। इससे नाराज मजदूरों ने सोमवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए मशाल जुलूस निकाला। एआईटीयूसी के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस गोविंदपुर अन्ना चौक से टाटा पावर के…
केएल यूनिवर्सिटी ने 100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप का पोस्टर किया लॉन्च, युवाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी द्वारा ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर व्यावसायिक विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति एवं नवाचार पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे। अपने संबोधन में विधायक मंगल कालिंदी ने शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण को राज्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया। उन्होंने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि दीर्घकालिक विकास…
हार्ट अटैक से झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई अध्यक्ष संतोष सिंह का निधन, टीएमएच में परिजनों का हंगामा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह का रविवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गम्हरिया सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार संतोष सिंह रविवार को देवनगरी में आयोजित झारखंड क्षत्रिय संघ के पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के…
न्यूवोको सीमेंट यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल का निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता मजदूर नेता और न्यूवोको सीमेंट मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल का आज टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया l स्वर्गीय शुक्ल 59 बर्ष के थे,पूर्व में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रह चुके थे इसके अलावे प्रदेश इंटक के भी कार्यसमिति सदस्य थे l सुनील कुमार शुक्ल का कल 10 बजे दिन में स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा ,उनके एक पुत्र आकाश और पुत्री सुप्रिया है और दोनों शादी शुदा है l स्वर्गीय सुनील राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता…
नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, बिरसानगर में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार, 08 फरवरी 2026 को बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलूंग क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। साथ ही अवैध चुलाई शराब की बिक्री के स्थान पर कार्रवाई करते हुए शराब की बरामदगी…
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा, रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक पारडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना व जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती से मिल कर लिया विजयश्री का आशीर्वाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में मतदान तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज होता जा रहा है। रविवार को उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सुबह रिंकू सिंह सपरिवार पारडीह स्थित काली मंदिर पहुंचीं। वहां विधि-विधान के…
