Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा, रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा, रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा, रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक

    पारडीह काली मंदिर में पूजा-अर्चना व जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती से मिल कर लिया विजयश्री का आशीर्वाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में मतदान तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज होता जा रहा है। रविवार को उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। सुबह रिंकू सिंह सपरिवार पारडीह स्थित काली मंदिर पहुंचीं। वहां विधि-विधान के साथ उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही काली मंंदिर आश्रम में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती से मिल कर विजयश्री का आशीर्वाद लिया। वहां से जुगसलाई लौट कर रिंकू सिंह ने स्थानीय छपरहिया मोहल्ला, बंगाली पाड़ा, डिकॉस्टा रोड व अर्जुन टावर में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।

    इस क्रम में लगातार लोकप्रियता प्राप्त कर रही प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जुगसलाई के एमई स्कूल रोड स्थित हरिजन बस्ती का भी दौरा किया। यहां उन्होंने रविदास, मुखी एवंं अन्य समाज के लोगों से मिल कर उनके साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं की जानकारी ली। लोगों अपनी जनप्रिय प्रत्याशी को पानी, बिजली, जाम, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उनके प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए क्रम संख्या 8, चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगा कर जीत सुनिश्चित करने का वचन दिया।

    बैठक में रिंकू सिंह ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति नहीं, बल्कि सेवा के भाव से मैदान में हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि जुगसलाई उनके लिए केवल एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर है और यहां का हर निवासी उनके परिवार का सदस्य है। इसलिए मैं यहां चुनावी वादे करने नहीं आई हूं, बल्कि अपने घर के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आई हूं। रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न को अपने विजन से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट से मजबूत इमारत खड़ी होती है, उसी तरह मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं।

    अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जुगसलाई में टाटा स्टील यूटीलिटीज (पूर्व में जुस्को) से पानी व बिजली उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है। ताकि, यहां के लोगों को स्वच्छ पेयजल एवं निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला कॉलेज, बच्चों के लिए पार्क, जाम की समस्या से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था समेत क्षेत्रवासियों हर तरह की मूलभूत सुविधाएं सुलभ कराना एवं क्षेत्र का समग्र विकास प्राथमिकता है।

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने किया क्षेत्र का तूफानी दौरा रविदास व मुखी समाज के साथ बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबगावत की कीमत चुकानी पड़ी: कांग्रेस की बागी नेत्री जेबा खान निलंबित
    Next Article नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, बिरसानगर में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.