Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन, राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन, राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन, राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । ओडिय़ा समाज शिक्षा, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ओडिय़ा समाज अब एक नई पहल करने जा रहा है। मरीन ड्राइव के पास 2.85 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ की लागत से श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की भूमिपूजन 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मंदिर की भूमि पूजन समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति सेना के विमान से रांची पहुंचेगी और वहां से सुबह सेना के हेलीकाप्टर से ही 11 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना होगी। पूजा के दौरान राष्ट्रपति दो घंटे रहेंगी। ओडिसा श्री जगन्नाथ पुरी के पुरोहित-गन अनुष्ठान संपन्न कराए। उनका सहयोग बोकारो और स्थानीय पुजारी गोपीनाथ देंगे। मालूम हो कि श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल सेंटर में धार्मिक,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक शोध का प्रमुख केंद्र होगा, जहां देश-विदेश के शोधकर्ता भगवान जगन्नाथ पर आधारित अध्ययन कर सकेंगे। परिसर में भगवान जगन्नाथ का एक भव्य मंदिर भी बनाया जाएगा।

    58 दिनों के अंतराल पर दूसरी बार 26 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 58 दिनों के अंतराल पर दूसरी बार 26 फरवरी को जमशेदपुर आ रही है। इससे पूर्व 29 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति जमशेदपुर आई थी । उस दौरान करनडीह जेरथ व एनआईटी परिसर में आयोजित समारोह में शामिल हुई थी। 26 फरवरी को राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव पर साकची उत्कल एसोसिएशन की ओर से बनाए जाने वाले स्प्रिचुअल सेंटर का निर्माण कराया जाना है । इस परियोजना के लिए वर्ष 2019 में राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने जमीन के लिए आदेश जारी किया था।

    यह होगी सुविधा
    – स्पिरिचुअल सेंटर में डिजिटल लाइब्रेरी,ऑडिटोरियम , शोध सुविधाएं उपलब्ध होगी।
    – पिछड़े वर्ग के लोगों के बौद्धिक विकास को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
    – स्पिरिचुअल सेंटर में देश के विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों और आध्यात्मिक केंद्रों की झलक भी देखने को मिलेगी।
    – मेडिटेशन केंद्र होगा।
    – इस परियोजना के लिए वर्ष 2019 में राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने जमीन के लिए आदेश जारी किया था।

    राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी
    Next Article नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों की समीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष व सुचारू चुनाव कराने के निर्देश

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.