भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा राष्ट्र संवाद संवाददाता भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल को रोमांचक माना जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के सामने इंग्लैंड पूरी तरह बेबस नजर आया। भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष ने पारी को संभाल लिया। कप्तान आयुष ने 51 गेंदों…
Author: dhiraj Kumar
इंटरपोल से प्राप्त खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर में संभावित आतंकी खतरे को लेकर इंटरपोल से प्राप्त एक खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी निगरानी बढ़ाने को कहा गया है. सूत्रों के अनुसार खुफिया रिपोर्ट में जमशेदपुर में संदिग्ध स्लीपर सेल की सक्रियता की आशंका जताई गई…
रिंकू सिंह ने तेज किया जनसंपर्क, समाजसेवियों का मिला आशीर्वाद व समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्हें प्रतिष्ठित समाजसेवी पप्पू सिंह व नूतन सिंह का पहले ही आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त हो चुका था, वहीं शुक्रवार को समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं उनकी पत्नी अर्चना दुबे ने भी रिंकू सिंह को समर्थन देने की घोषणा की। नूतन सिंह ने पूर्व घोषणा के अनुरूप अध्यक्ष पद की दावेदारी से नाम वापस लेकर रिंकू सिंह के…
चौका के बनसा गांव में पुलिस-एसएसबी का जागरूकता महाअभियान, जरूरतमंदों के बीच कंबल व बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित राष्ट्र संवाद संवाददाता पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां मुकेश लूणायत के निर्देशानुसार मंगलवार 06 जनवरी 2026 को चौका थाना अंतर्गत ग्राम बनसा में चौका थाना एवं एसएसबी मतकमडीह के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा, डायल 112 की उपयोगिता, सड़क सुरक्षा तथा अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के क्रम में चौका थाना प्रभारी एवं एसएसबी मतकमडीह के अधिकारियों ने अफीम के सामाजिक…
सोनारी एवं तमाड़ के 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा ,सोनारी एवं तमाड़ के चिह्नित 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । दवा एवं चश्मा पहना कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। 8 फरवरी को लगभग 20 लोगों का फेको सर्जरी कर लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। 12 फरवरी बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग…
जमशेदपुर में 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से गुरुवार को टिस्को के वर्मा माइंस गेट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मजदूरों और यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा हड़ताल की रणनीति, मजदूरों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विश्वजीत देव, अम्बुज कुमार ठाकुर, निगमानंद पाल, धनंजय शुक्ला और संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ मजदूर…
डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का राष्ट्र संवाद संवाददाता कदमा (जमशेदपुर): डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में “परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2026” के 9वें संस्करण का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (AIR) एवं यूट्यूब के माध्यम से सामूहिक रूप से देखा गया। इस कार्यक्रम में बी.एड. के विद्यार्थियों, शिक्षकगण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। माननीय प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना…
चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट राष्ट्र संवाद संवाददाता सूचना के आधार पर हजारीबाग जिले के चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाह पंचायत के कबिलाश के जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिभिन इलाका में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं 6 डिलीवरी पाइप अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के…
फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवाददाता पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (30 वर्ष), पिता मोहन यादव के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सुनील कुमार कॉलोनी में मौजूद थे। तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली…
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: टिकट विवाद से झामुमो-भाजपा में अंदरूनी कलह राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद का चुनाव अब सीधी लड़ाई से ज्यादा अंदरूनी बगावत की जंग बनता नजर आ रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही दलों में टिकट को लेकर उठा असंतोष अब खुलकर सतह पर आ गया है. झामुमो से बगावत कर सरायकेला विधानसभा के प्रत्याशी रहे गणेश महाली की पत्नी और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने नामांकन के बाद अचानक पाला बदलते हुए अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने इसे पार्टी हित में…
