Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 6, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 विश्व कप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप, इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल को रोमांचक माना जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के सामने इंग्लैंड पूरी तरह बेबस नजर आया। भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत भले ही अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष ने पारी को संभाल लिया। कप्तान आयुष ने 51 गेंदों में 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    भारतीय टीम ने 50 ओवर में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही और लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 311 रनों पर सिमट गई।

    इस तरह भारत ने न केवल फाइनल मुकाबला जीता, बल्कि अजेय रहते हुए अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। यह भारत का छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब है, जबकि इंग्लैंड का अपराजेय अभियान फाइनल में आकर थम गया।

    इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदा भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंटरपोल से प्राप्त खुफिया इनपुट के बाद राज्य सरकार और जिला प्रशासन सतर्क
    Next Article संजय उवाच संसद की गरिमा को बचाने की ज़रूरत -प्रो.संजय

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.