Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (30 वर्ष), पिता मोहन यादव के रूप में की गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सुनील कुमार कॉलोनी में मौजूद थे। तभी बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सुनील कुमार जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे बरामद किए हैं। वहीं, वरीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद एफएसएल टीम और फॉरेंसिक यूनिट को घटनास्थल पर बुलाया गया।

    पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

    फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    बाइट-सुशील कुमार डीएसपी फुलवारीशरीफ

    इलाके में दहशत फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर नगर निगम चुनाव: टिकट विवाद से झामुमो-भाजपा में अंदरूनी कलह
    Next Article चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण, लगभग 10 एकड़ में लगी फसल नष्ट

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.