Author: dhiraj Kumar

सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। टाटा-कांड्रा रोड स्थित होटल नैवेद्य अर्पण में सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर झारखंड राज्य योगासन संघ के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिले की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। बैठक में राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे जिनकी देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में महासंरक्षक अरविंद कुमार, संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, नन्द…

Read More

प्रधानाध्यापक की लापरवाही से एकलव्य विद्यालय में प्रवेश परीक्षा से वंचित रहा छात्र राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पावरु में अध्ययनरत छात्र जयंत सिंह का एकलव्य विद्यालय में नामांकन हेतु एडमिट कार्ड नहीं आने से वह रविवार को परीक्षा देने से वंचित हो गया। इस संबंध में छात्र जयंत सिंह की मां संतरा सरदार व अभिभावक संजय सरदार ने कहा कि जयंत एकलव्य विद्यालय में नामांकन हेतु कड़ी मेहनत कर तैयारी किया था। परिजनों ने भी अपनी निगरानी में जयंत सिंह को परीक्षा के लिए पठन पाठन कराया, लेकिन उमवि पावरु के प्रधानाध्यापक व शिक्षक के…

Read More

भेलाईडीह गांव में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर भेलाईडीह गांव में महिलाओं के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डालसा के पी एल वी के द्वारा आज के इस दिवस को मनाए जाने के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। आज के ये दिवस महिलाओं के आर्थिक,सांस्कृतिक,राजनैतिक और सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष और उनके उपलब्धियों का सम्मान के लिए ये मनाए जाते हैं। हम लोगों…

Read More

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र के फेज सात स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों तथा मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से ऐसे पुण्य कार्य मे बढ-चढ़कर हिस्सा…

Read More

ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस , सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार ने की शिरकत महिलाएं श्रृंगार की वस्तु नहीं/ नूतन राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :ब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस करीम बागान में मनाया गया।इधर इस मौके आयोजित कार्यक्रम में समारोह के मुख्य अतिथि सह सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार( जादूगोड़ा) ने नारी शक्ति को देश की ताकत बताया वही आजादी की लड़ाई में स्वर्ण समाज के योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम को जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला विकास मंच की अध्यक्षा नूतन राय…

Read More

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 52वां राजिम महोत्सव आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एकता पर दिया जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :तैली साहू समाज एवं महिला तैली साहू समाज के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में कुलदेवी माता राजिम जयंती के अवसर पर 52वां राजिम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे सत्यनारायण पूजा से हुई। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू ने समाज का झंडा फहराया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा दास…

Read More

भाजपा नेता सन्नी सिंह ने महिलाओं का सम्मान किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के संयोजक सन्नी सिंह ने विश्व महिला दिवस के मौके पर तीन महिलाओं का सम्मान किया। सम्मान के रूप में उन्होंने तीनों महिलाओं को केसरिया पटका पहनाया और उनके कार्यों की भूरि भूरी प्रशंसा की। जिन महिलाओं का सन्नी सिंह ने सम्मान किया, उनमें स्वास्थ्यकर्मी सोनम एवं अंकिता तथा सफाईकर्मी अंजू मुखी शामिल हैं। इस मौके पर सन्नी सिंह ने कहा कि आम जनता के बीच इन तीनों का योगदान अहम है। अगर ये न हों तो हमारे…

Read More

समाहरणालय सभागार में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल सहिया व मुखिया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान तथा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर व आदित्यपुर के कार्यपालक अभियंताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही…

Read More

सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति, जमशेदपुर और एक्शन ऐड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरनगर में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर प्रभाव, समान वेतन, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर, निःशुल्क कानूनी सहायता, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिलाओं का व्यापार व माइग्रेशन सहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही घरेलू हिंसा से सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 100, 112,…

Read More

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ भिलाईपहाड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना’ के तहत एच.जी फाउंडेशन के सहयोग और प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम भिलाईपहाड़ी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबी विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनीता सामंत ने की। कार्यक्रम में न्यू कोर्ट (साकची) से अनीता यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से कीर्ति, फडलोगोंदा विद्यालय की संस्था प्रधान मीनू कुमारी तथा सहायक शिक्षिका अपर्णा महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में पांच…

Read More