Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र के फेज सात स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 कंपनी में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के सीओओ शक्ति सेनापति ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कंपनी के कर्मचारियों तथा मजदूरों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बढ़कर और कोई पुण्य का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से ऐसे पुण्य कार्य मे बढ-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 308 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों व अन्य लोगों को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से गोवा से आए विष्णु साहू को 18वीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी, एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, प्रवीण कुमार, सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह, विवेक कुमार, हर्षल कुमार, सतीश महतो, जितेंद्र बारीक, विपेंद्र राय, यूनियन के कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव समेत अन्य अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।

    प्लांट-1 कंपनी में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच की सुंदरनगर कमिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस , सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार ने की शिरकत
    Next Article भेलाईडीह गांव में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

    Related Posts

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    September 7, 2026

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    September 7, 2026

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    हिमालय पिघला तो प्रभावित होगा आधा एशिया

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.