भेलाईडीह गांव में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर भेलाईडीह गांव में महिलाओं के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डालसा के पी एल वी के द्वारा आज के इस दिवस को मनाए जाने के महत्व को बताया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। आज के ये दिवस महिलाओं के आर्थिक,सांस्कृतिक,राजनैतिक और सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष और उनके उपलब्धियों का सम्मान के लिए ये मनाए जाते हैं। हम लोगों को एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिले। मौके पर महिलाओं के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

