दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी, 18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत दिगड़ी मोड़ से बंकाई तक सड़क सुदृढ़ीकरण योजना का कार्य 18 महीने बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पैकेज संख्या आरडब्ल्यूडी/ईई/जेएसआर/एसटीपीकेजी/12/2023-24 के अंतर्गत करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास 8 सितंबर 2024 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन, जल…
Author: dhiraj Kumar
यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :यूसील की भाटिन माइंस में कार्यरत ठेका कंपनी एमएफबी जियो टेक पर मजदूरों के शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। ठेका मजदूरों और ग्राम सभा की ओर से कंपनी को लिखित रूप से चेतावनी दी गई है कि 15 मार्च तक कैंटीन की सुविधा शुरू की जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। मजदूरों का कहना है कि माइंस में अब तक कैंटीन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें कई बार भूखे पेट ही…
हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दीपुगढ़ा कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित मुख्य संयोजक मुकेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में सवर्ण एकता मंच के संयोजक समिति के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और वर्तमान समय में सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा…
तुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का ‘होली मिलन’ सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में ‘लोकमंच’ (बहुभाषी काव्य गोष्ठी) सह ‘ होली मिलन ‘ समारोह आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन सुश्री पूनम महानंद ने की । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रसन्न वदन मेहता द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आरंभ डाॅo वीणा पाण्डेय भारती के सरस्वती वंदना एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति जमशेदपुर का सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नारी शक्ति जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में महिला सम्मान सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि संचालन मुंबई के कलाकार गौरव कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्मकुमारी की संजू बहन और ज्योति बहन, शिक्षाविद सुष्मिता खान, तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजीत तिवारी तथा कांग्रेस जिला…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डालसा ने जगह-जगह आयोजित किया जागरूकता शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से अलग-अलग जगहों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. खासकर सभी प्रखंड मुख्यालय, पंचायत भवन में कार्यक्रम आय़ोजित किया गया. जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार से अवगत कराया गया. वहीं डिमना लेक में डालसा एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के सहयोग से विश्व महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्य प्रणाली से अवगत कराया.…
राष्ट्रपति कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर भाजपा का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेb जमशेदपुर के जुबली पार्क के समीप विरोध-प्रदर्शन किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम जैसे संवैधानिक अवसर पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं…
सरायकेला : महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं को, डीआरएम ने किया सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण कुमार हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण कुमार…
धनबाद साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता, कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले का आरोपी सरायढेला से पकड़ा गया राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद। साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में धनबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब 50 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कर्नाटक के शिमोगा जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे मामले में ढाई करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को ही सरायढेला थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। रविवार को धनबाद साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योग केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पतंजलि योग केंद्र द्वारा सीताराम डेरा कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा…
