Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी, 18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी, 18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी, 18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा :झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत दिगड़ी मोड़ से बंकाई तक सड़क सुदृढ़ीकरण योजना का कार्य 18 महीने बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    बताया जाता है कि पैकेज संख्या आरडब्ल्यूडी/ईई/जेएसआर/एसटीपीकेजी/12/2023-24 के अंतर्गत करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास 8 सितंबर 2024 को पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन, जल संसाधन विभाग सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के कर कमलों से तथा जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में किया गया था।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पहले भी कई बार आंदोलन किया गया था, जिसके बाद इसका शिलान्यास हुआ था। लेकिन ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

    सड़क पर बनी कई पुलिया जर्जर और टूटी हुई हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन भी किया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लगभग दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क प्रभावित हो रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन का सपना था, लेकिन आज भी यह अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा और ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

    बताया गया कि करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण साईं कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।

    वहीं साईं कंस्ट्रक्शन के मालिक ने बताया कि पुलिया निर्माण में आई बाधा के कारण लगभग चार महीने तक काम बंद रहा, जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    18 महीने बाद भी अधूरा काम; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी दिगड़ी मोड़ से बंकाई सड़क निर्माण में भारी देरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं के हाथों, डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने बढ़ाया हौसला
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद के महिला खिलाडियों को मेयर एवं विधायक ने किया सम्मानित 

    Related Posts

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    November 10, 2026

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    November 10, 2026

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चलकी गांव में युवकों ने किया रावण दहन, छठे वर्ष भी उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह

    करंट लगने से आगापुर में युवक की मौत

    बरियारपुर पश्चिमी में एस एच-55 पर देर रात हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक जब्त कर ले गयी थाने ।

    टाटा जू की तीन नन्हीं बाघिनों को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति से होगी पहचान

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, झारखंड उमड़ पड़ा – हज़ारीं श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.