अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद के महिला खिलाडियों को मेयर एवं विधायक ने किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर एल आई सी ऑफ इंडिया के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी तारक नाथ दास ने धनबाद के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरायढेला स्थित सिंहमेंशन में धनबाद के वर्तमान मेयर संजीव सिंह एवं झरिया के विधायिक रागनी सिंह के हाथों महिला खिलाडियों को मुकुट पहना कर बुके दे कर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं मेयर ने सभी महिला खिलाडियों को बधाई दिए एवं कहा कि धनबाद के खेल एवं खिलाड़ियों का प्रगति हेतु हर संभव हमारा प्रयास जारी रहेगा l
जिसमें – अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी – वैष्णवी पाण्डेय, अंतर्राष्ट्रीय बुड बॉल एवं राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी – रिंकू कुमारी,राष्ट्रीय एथलीट -सुजापा ठाकुर, राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी – आकृति, राष्ट्रीय आर्चरी खिलाड़ी – नोमीता टुडू, राष्ट्रीय खोखो एवं एथलेटिक्स खिलाड़ी – पापिया सिंघा राय, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी – मंजूरी पाण्डेय, राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी – मधु कुमारी, राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी – मौली समानता, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी – जय श्री को सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव आचार्य कमलेश कुमार पाण्डेय एवं जिला मलखंभ संघ के सचिव श्री तारक नाथ दास, टाटा के फुटबॉल प्रशिक्षक श्री अनील लाल उपस्थित हो कर सभी महिला खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का बधाई दिए l

