Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक, यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दीपुगढ़ा कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित मुख्य संयोजक मुकेश कुमार सिंह के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में सवर्ण एकता मंच के संयोजक समिति के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता और वर्तमान समय में सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना था।बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

    वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं और अधिकारों के लिए एकजुटता बेहद आवश्यक है, तभी किसी भी मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। बैठक में विशेष रूप से यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इस कानून को लेकर पूरे देश में सवर्ण समाज के बीच असंतोष का माहौल है। इसी कड़ी में आज 8 मार्च को पूरे भारत में कई स्थानों पर सवर्ण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

    हजारीबाग में भी इस मुद्दे को लेकर सक्रिय रूप से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार, 16 मार्च 2026 को हजारीबाग के पुराना समाहरणालय के सामने स्थित हड़ताली चौक पर यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

    इस धरना कार्यक्रम के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और इस कानून के प्रति विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह धरना शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा, जिसमें सवर्ण समाज के अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

    बैठक में मुख्य संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन लगातार समाज के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहा है और आगे भी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि 16 मार्च को होने वाले धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

    इस बैठक में संयोजक दीपक नाथ सहाय, संयोजक प्रकाश शर्मा, संयोजक बप्पी करण, संयोजक सुबोध ओझा, संयोजक सुनील कुमार सिंह, प्रवक्ता डॉ. आनंद शाही, प्रवक्ता सुनील पाण्डेय, अनिल सिंह, विजय शर्मा, अभिमन्यु जी, बलराम शर्मा, आदित्य भूषण, सतीश कुमार सिन्हा और एस. एस. पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आने वाले धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

    यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में 16 मार्च को धरना प्रदर्शन का निर्णय हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में नगर के साहित्यकारों का ‘होली मिलन’ सम्पन्न 
    Next Article यूसील भाटिन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, 15 मार्च तक कैंटीन शुरू नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    पोटका में दूसरे दिन भी चला घर-घर मलेरिया जांच व जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.