Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण समिति, जमशेदपुर और एक्शन ऐड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरनगर में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर प्रभाव, समान वेतन, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर, निःशुल्क कानूनी सहायता, कार्यस्थल पर सुरक्षा, महिलाओं का व्यापार व माइग्रेशन सहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही घरेलू हिंसा से सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 181 और बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 की जानकारी भी दी गई।

    वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें समान अधिकार, सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिए समाज को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष सुस्मृति बासु, सचिव अंजलि बोस, सह सचिव बरनाली चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी, पम्पा बरुआ, शोभा मार्डी, बेबी दत्ता, दीपाली बासु सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, महिला प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुस्मृति बासु और बरनाली चक्रवर्ती ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बेबी दत्ता ने दिया।

    सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ भिलाईपहाड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह संपन्न
    Next Article समाहरणालय सभागार में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल सहिया व मुखिया सम्मानित

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.