नई दिल्ली। नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर सोमवार रात दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों में रोष देखने को मिला। इसका नतीजा यह हुआ कि डॉक्टरों ने दिल्ली के सड़कों में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच जमकर झड़प भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। एक तरह रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपना आंदोलन तेज करते हुए सांकेतिक रूप से ‘अपने लैब कोट लौटा दिए’ और सड़कों पर मार्च निकाला। डॉक्टरों का आंदोलन जारी रहने की वजह से केंद्र द्वारा संचालित…
Author: Bishan Papola
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित 36वें भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस (आईईआई) के समापन सत्र में कहा कि स्थानीय भाषाओं और मातृभाषा में इंजीनियरिंग की शिक्षा सशक्तिकरण का एक साधन बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत वैज्ञानिक सोच और सुदृढ़ इंजीनियरिंग क्षमताओं वाले लोगों का देश रहा है और हमारे सभ्यतागत इतिहास में संरचनात्मक इंजीनियरिंग, जल प्रबंधन और समुद्री इंजीनियरिंग आदि के वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने भारत की इंजीनियरिंग परंपराओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका के लिए आईईआई की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 21वीं…
नई दिल्ली। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ ही 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एहतियाती खुराक के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण आगामी 3 जनवरी से शुरू होगा, जबकि स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए “एहतियाती खुराक” 10 जनवरी से दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 60 वर्ष और…
नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम के लिए 35 वार्डों के लिए आए चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। आप ने 14 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 12 और कांग्रेस 8 पर सिमटकर रह गई। आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर इतिहास बना दिया। जबकि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एकमात्र रैली की थी। वहीं, भाजपा के लिए प्रचार करने वाले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी कोई करिश्मा नहीं दिखा सके। भाजपा निगम की सत्ता से बाहर हो गई। यहां तक…
लखनऊ। उत्तर भारत के धार्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में पहचानी जानी वाली काशी नगरी वाराणसी में आज यानि 27 से 29 दिसम्बर तक पहली बार काशी फिल्म महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। इसकी व्यापक तैयारियां की गईं हैं, जिससे यह दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। इस 03 दिवसीय आयोजन में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दर्शन तो होंगे ही, साथ ही यहां रहकर देश में विख्यात हुए दार्शनिक कवि, लेखक, संगीतज्ञों और बनारस घराने की यादें भी ताजा होंगी। मंदिरों के शहर में हंसी से गुदगुदाने के लिए महशूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है, जो आज यानि 27 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए मान्य होगा। सरकार की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। वहीं, सरकार नए साल के जश्न पर भी रोक लगा चुकी है। इसके अतिरिक्त बाजारों में होने वाली भीड़ पर काबू पाने के लिए आड-इवन की व्यवस्था लागू होगी। दिल्ली के सबसे…
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पीएम-युवा मेंटरशिप योजना के तहत ‘भारत का राष्ट्रीय आंदोलन’ विषय पर आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता के परिणामों की आज घोषणा की। इस योजना के अनुसार, इस प्रतियोगिता के माध्यम से 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों के लिए लाई गई छात्रवृत्ति-सह-मेंटरशिप योजना के लिए 75 लेखकों का चयन किया जाना था। अखिल भारतीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 जून से 31 जुलाई 2021 तक मायगॉव और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया गया था। 22 आधिकारिक भाषाओं…
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 66 लाख 09 हजार 113 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 141 करोड़ के अहम पड़ाव से अधिक हो गया है।इस उपलब्धि को 1,49,64,300 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। अगर, आंकड़ों की गहराई में जाएं तो 1,03,86,851 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 96,75,320 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, 1,83,84,748 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक, 1,68,24,869 कर्मियों को दूसरी खुराक 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,24,32,222 लोगों को पहली खुराक, 31,18,78,657 को दूसरी खुराक लग चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के तहत 19,28,71,451 लोगों को पहली खुराक, 14,50,15,710 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,04,64,476 लोगों को पहली खुराक व 9,21,92,100 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। यानि अब तक…
नई दिल्ली। सुशासन दिवस” की पूर्व संध्या यानि शुक्रवार को केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा “आजादी @75 कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल टूलकिट 2022” को लॉन्च किया गया। कूड़ा प्रबंधन में यह शासन का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण, कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल है। बता दें कि पहली अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री ने “कचरा मुक्त शहर” (जीएफसी) बनाने के समग्र दृष्टि के साथ स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 का शुभारंभ किया था, जिससे भारत को समग्र स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन के पारिस्थितिकी तंत्र की ओर विकास के नए पायदान पर रखा गया। इस दृष्टिकोण…
नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रमुख पहलों की घोषणा की। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उत्तर प्रदेश को विभिन्न गतिविधियों के लिए कुल 553.36 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। दरअसल, केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में ये प्रमुख घोषणाएं कीं,जिसके अंतर्गत देश में एक टिकाऊ, प्रभावी और सस्ती स्वास्थ्य सेवा के निर्माण की दिशा में प्रयास करते हुए, 50 बिस्तरों वाले आठ नए एकीकृत आयुष अस्पतालों…
