ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। लगभग सभी पार्टियों ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसके तहत उम्मीदवारों के साथ साथ उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के अलावा सीधे लोगों से जनसंपर्क बढ़ा दिया है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में पहले चरण में चुनाव होने हैं, यहां विधानसभा की तीन सीटें हैं। जिनमें नोएडा, दादरी और जेवर शामिल हैं। ये तीनों सीटें महत्वपूर्ण हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से नोएडा से पंकज सिंह, जेवर से धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल नगर को प्रत्याशी बनाया…
Author: Bishan Papola
नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या का उनके पति धनुष से तलाक हो गया है। सोमवार देर रात अचानक ऐश्वर्या और उनके पति और साउथ के जाने माने एक्टर धनुष ने अलग होने का ऐलान किया, उसके बाद इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत की दूसरी यानि बेटी सौंदर्या का…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ-साथ चुनाव वाले इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ अलग-अलग वर्चुअल बैठकें कीं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव आयुक्तों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के अलावा महासचिव और संबंधित उप चुनाव आयुक्तों के साथ चुनाव वाले पांच राज्यों में कोविड महामारी की मौजूदा स्थिति और अनुमानित रुझान की व्यापक समीक्षा की। इस अवसर पर फ्रंटलाइन कर्मचारियों एवं मतदान कर्मचारियों के बीच पात्र लोगों के लिए पहली,…
नई दिल्ली। एक तरफ बीजेपी से कई विधायक इस्तीफा देकर दूसरी पार्टियों का दामन थामने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में जुट गई है, जिसके लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। समीकरणों के आधार पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जा रहे हैं। यानि कुल मिलाकर भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में यूपी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही हुई कोर ग्रुप की बैठक में पहले तीन चरण में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा पूरी…
लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। और यह सियासी पारा दल बदलने के सिलसिले के रूप में सामने आया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद मऊ जिले में उनके समर्थकों ने भी बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है। इनमें रीता मौर्या जिला पंचायत सदस्य व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मौर्या ने अपने 5 गांव के प्रधान और उनके समर्थकों के…
नई दिल्ली। मंगलवार तक 24 घंटे में लगभग 1 करोड़ (99,27,797) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 146.70 (146,70,18,464) से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि को 1,57,38,732 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। विस्तृत आंकड़ों की बात करें तो 103,88,236 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 97,14,208 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम पंक्ति के 183,86,265 कर्मियों को पहली खुराक,169,16,589 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 15-18 आयुवर्ग के 42,06,433 लोगों को पहली खुराक दे दी गई है। वहीं, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 50,31,39,868 लोगों को पहली खुराक और 33,88,64,854 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के…
नई दिल्ली। पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। इससे चुनाव आयोग भी चिंतित है, क्योंकि कुछ राज्यों में अभी टीकाकरण कवरेज कम हुआ है। यह बात चुनाव आयोग के आकलन में भी सामने आई है। दरअसल, चुनावी राज्यों में कोरोना की स्थिति का आकलन करने के कुछ ही दिनों बाद चुनाव आयोग ने उनसे टीकाकरण बढ़ाने और चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कर्मियों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा है। बताया जा रहा है…
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री और बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में विभिन्न ऐलान करने के बाद अब पंजाब का नंबर आने वाला है। कल यानि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर का दौरा करेंगे और 42,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन में बदलना, मुकेरियां-तलवाड़ा नयी बड़ी रेलवे लाइन, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तथा कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। बता दें कि पूरे देश में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए प्रधानमंत्री के…
नई दिल्ली। देश में पहली बार बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सोमवार यानि आज से शुरू होने जा रहा है, जिसके अंतर्गत सबसे पहले 15-18 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन होगा। बता दें कि इस एज ग्रुप के लिए भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई है। वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन का प्रभाव बच्चों पर अच्छा है। ट्रायल के बाद इस वैक्सीन को बच्चों के लिए ‘बेहद सुरक्षित’ पाया गया है। बच्चों में व्यस्कों की तुलना में औसतन 1.7 गुना ज्यादा एंटीबॉडीज बनने की बात कही जा रही है। बता दें…
नई दिल्ली। आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2021 को 46.11 लाख से भी अधिक आईटीआर दाखिल किए गए। पोर्टल पर सहज अनुभव सुनिश्चित कराने के साथ ही करदाताओं की सहायता करने के लिए हेल्पडेस्क द्वारा करदाताओं की 16,850 फोन कॉल और 1,467 चैट का जवाब दिया गया। इसके अलावा, विभाग अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सहायता के लिए करदाताओं एवं प्रोफेशनलों के साथ सक्रिय रूप से संवाद करता रहा है और उनसे आवश्यक सहयोग करता…
