Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी का सियासी पारा उफान पर, योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ थमा सपा का दामन
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    यूपी का सियासी पारा उफान पर, योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ थमा सपा का दामन

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। और यह सियासी पारा दल बदलने के सिलसिले के रूप में सामने आया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद मऊ जिले में उनके समर्थकों ने भी बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है। इनमें रीता मौर्या जिला पंचायत सदस्य व उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम मौर्या ने अपने 5 गांव के प्रधान और उनके समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़ने की घोषणा की है। इतना ही नहीं,  बीजेपी के तीन और विधायकों द्वारा भी बीजेपी का दामन छोड़ने की बात सामने आई है, हालांकि इनमें से दो विधायकों ने इन बातों को महज अफवाह बताते हुए खंडन कर दिया है।
    मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद जिन बीजेपी विधायकों ने पार्टी से त्यागपत्र दिया है, उनमें रोशन लाल वर्मा, ब्रजेश प्रजापति और कानपुर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं, जबकि औरया जिले के बिधूना विधानसभा सीट से विधायक विनय शाक्य का नाम भी इस्तीफे वाली लिस्ट मैं आ रहा था, लेकिन उन्होंने इस्तीफे वाली बात से खंडन किया है। इसके अलावा, शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया ने भी बीजेपी से इस्तीफा देने की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं और बीजेपी में ही रहूंगा। कासगंज जिले के पटियाली विधानसभा से भाजपा विधायक ममतेश शाक्य का नाम भी इस्तीफे वाली लिस्ट में आ रहा था, लेकिन उन्होंने भी इस्तीफे वाली बात का खंडन किया है। उन्होंने भी अपने बयान में कहा है कि वह 100 प्रतिशत भाजपा में ही हैं और रहेंगे।
    उधर, कांग्रेस को भी एक झटका लग चुका है। कांग्रेस में रहे इमरान मसूद ने भी बुधवार को समाजवादी पार्टी का दामन थामने का ऐलान किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन कालीदास व जानी-मानी कवियत्री भुवन मोहिनी शकुंतला सम्मान 2022 से सम्मानित

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.