Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन कालीदास व जानी-मानी कवियत्री भुवन मोहिनी शकुंतला सम्मान 2022 से सम्मानित
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय साहित्य

    प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन कालीदास व जानी-मानी कवियत्री भुवन मोहिनी शकुंतला सम्मान 2022 से सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन कालीदास व जानी-मानी कवियत्री भुवन मोहिनी शकुंतला सम्मान 2022 से सम्मानित….

    उज्जैन: प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन को कालीदास सम्मान 2022 व जानी-मानी कवियत्री भुवन मोहिनी को शकुंतला सम्मान 2022 से नवाजा गया है। दोनों हस्तियों को यह सम्मान मंगलवार को विश्व हास्य दिवस पर ग्रांड होटल फ्रीगंज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में दिया गया। आयोजित सीमित के अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र यादव ने बताया कि सत्यनारायण सत्तन ने कक्षा-6 में पहली कविता लिखी। उन्हें स्कूल जीवन में ही कविता पढ़ने का अवसर मिला। इसके बाद देश के कई प्रतिष्ठित मंचों में कविता का पाठ किया। उन्होंने बताया प्रारंभिक जीवन में शिक्षक रहे कवि सत्यनारायण सत्तन के पढ़ाए हुए छात्र आज देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। कवि सत्यनारायण सत्तन की कविताओं से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई भी काफी प्रभावित थे। बकायदा, वाजपेई जी ने उन्हें बुलाकर उनकी कविताएं सुनीं। उन्हें विधायक का टिकट भी दिया गया था। कवि सत्यनारायण सत्तन मंत्री पद पर भी रहे। खादी बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। आयोजित सीमित के अध्यक्ष ने बताया कि स्नातक तक की पढ़ाई करने वाले कवि सत्यनारायण सत्तन साहित्य रत्नपिता राम दंगल के कलाकार भी रहे। इनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई हैं। वहीं, मूलतः उदयपुर की रहने वाली सुप्रसिद्ध कवियत्री भुवन मोहिनी ने हिंदी में स्नातकोत्तर के बाद पीएचडी की। वह पिछले दो दशक से लेखन के कार्य में सक्रिय हैं। देश-विदेश में आयोजित काव्य मंचों का हिस्सा बन चुकी हैं। अब तक 500 से अधिक काव्य मंचों में काव्य पाठ कर चुकीं हैं। वर्तमान में, वह देश की नामचीन कवियत्रियों में शुमार हैं। अब तक साहित्य क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से उन्हें नवाजा जा चुका है। कवियत्री भुवन मोहिनी कई किताबों की रचना भी कर चुकी हैं। सीमित के अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें स्वर्णा मुद्गल व पूजा बिट्स भी शामिल रहीं। वहीं, टेलीविजन जगत की हस्तियों में पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता सुरेश अलबेला, स्टेंड अप कॉमेडियन जूनियर बच्चा यादव (अंकित सिसौदिया) भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंच पर अपनी अदाकारी का भी जलवा बिखेरा। कवियों की बात करें तो सत्यनारायण सत्तन (हास्य), भुवन मोहिनी (श्रृंगार), हेमंत श्रीमाल (गीतकार) व राहुल शर्मा (ओज) जैसे कवि शामिल रहे। ठहाका सीमित के अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, नरेंद्र सिंह अकेला, सुरेंद्र सर्किट,नमिता नमन, शबनम अली ने भी अपने नगमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार सीमित के अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम पूर्ण रूप से निशुल्क था, लेकिन कोविड नियमों का पूरा पालन किया और बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी का सियासी पारा उफान पर, योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों ने बीजेपी का साथ छोड़ थमा सपा का दामन
    Next Article पीडब्ल्यूडी पथ के जमीन पर भी मिट्टी भर कर फेवर ब्लॉक लगाने की एसडीओ एवं डीएम से की शिकायत ।

    Related Posts

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    June 6, 2026

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    June 6, 2026

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

    चंपाई मांझी को मिलेगा 10 लाख रुपये मुआवजा, कंपनी ने नौकरी और कृत्रिम पैर देने का किया वादा

    भूमाफियाओं की काली करतूत बेनकाब! रातों-रात पौराणिक तालाब और दालमा जुड़िया नाला को मिट्टी से भरकर बेचने की साजिश, ग्रामीणों के विरोध पर प्रशासन ने रुकवाया काम

    छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति

    दो साल से बंद जलमीनार, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

    जमीन गई, नौकरी नहीं मिली, यूसील के खिलाफ खेत में उतरीं विस्थापित महिला आशा उरांव, अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

    विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.