Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि विश्वजीत शर्मा ने किया जनसंपर्क
    उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि विश्वजीत शर्मा ने किया जनसंपर्क

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। लगभग सभी पार्टियों ने पहले चरण के मतदान के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसके तहत उम्मीदवारों के साथ साथ उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के अलावा सीधे लोगों से जनसंपर्क बढ़ा दिया है। गौतमबुद्ध नगर जनपद में पहले चरण में चुनाव होने हैं, यहां विधानसभा की तीन सीटें हैं। जिनमें नोएडा, दादरी और जेवर शामिल हैं। ये तीनों सीटें महत्वपूर्ण हैं। सत्तारूढ़ बीजेपी की तरफ से नोएडा से पंकज सिंह, जेवर से धीरेंद्र सिंह और दादरी से तेजपाल नगर को प्रत्याशी बनाया गया है। तीनों ही सीटों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने समर्थन जुटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जेवर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह के भतीजे शशांक सिंह ने बिलासपुर कस्बे में हो रहे मैच में आकर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर धीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि विश्वजीत शर्मा के माध्यम से देवता, जुनेदपुर और बिलासपुर गांव के युवाओं को सम्मानित किया और दोनों टीमों को 11 हजार रुपए दिए। वहीं, मंडी श्याम नगर में आकर उन्होंने विश्वजीत शर्मा के साथ एक दुकान का भी उद्घाटन किया और लोगों से जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि विश्वजीत शर्मा ने लोगों को जागरूक भी किया और ठाकुर धीरेंद्र सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाने के लिए ठाकुर धीरेंद्र सिंह का ही विशेष योगदान है। आने वाले दिनों में यहां बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और यह एरिया विकास के क्षेत्र में भी आगे होगा। इस मौके पर यतेंद्र भाटी, बृजेश प्रधान, सोनू कैप्टन, रोहित गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिल अभिनेता धनुष का टूट गया ऐश्वर्या रजनीकांत से पुराना 18 साल पुराना पति -पत्नी का रिश्ता
    Next Article बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.