Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “आजादी @ 75 कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल टूलकिट 2022″लॉन्च
    Headlines राष्ट्रीय

    “आजादी @ 75 कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल टूलकिट 2022″लॉन्च

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। सुशासन दिवस” की पूर्व संध्या यानि शुक्रवार को केंद्र सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा “आजादी @75 कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल टूलकिट 2022” को लॉन्च किया गया।  कूड़ा प्रबंधन में यह शासन का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण, कचरा मुक्त शहरों के लिए स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल है।

    बता दें कि पहली अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री ने “कचरा मुक्त शहर” (जीएफसी) बनाने के समग्र दृष्टि के साथ स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 का शुभारंभ किया था, जिससे भारत को समग्र स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन के पारिस्थितिकी तंत्र की ओर विकास के नए पायदान पर रखा गया। इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए एसबीएम यू 2.0 के तहत स्टार रेटिंग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को कम से कम 3 स्टार कचरा मुक्त बनाना प्रमुख उद्देश्य है।

    जीएफसी के लिए हाल ही में संपन्न प्रमाणीकरण अभ्यास में लगभग 50 प्रतिशत यूएलबी ( यानि 2238 शहरों) ने भाग लिया, जिनमें से कुल 299 शहरों में 9 शहरों को 5 स्टार, 143 शहरों को 3 स्टार और 147 शहरों को 1 स्टार से प्रमाणित किया गया।

    “कचरा मुक्त शहर” बनाने के लिए शहरों में जमीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए स्टार रेटिंग प्रमाणीकरण के प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार के फंड को कम से कम 1 स्टार प्रमाणीकरण प्राप्त करने वाले यूएलबी के अधीन सशर्त बना दिया गया है।

    इसलिए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि केंद्रीय निधियों का लाभ उठाने और एसबीएम यू 2.0 के तहत इच्छित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक यूएलबी भाग लेगा और स्वयं को जीएफसी प्रमाणित करेगा। ऐसा करने के लिए मौजूदा जीएफसी प्रोटोकॉल को संशोधित करना और इसकी मजबूती को बनाए रखते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाना जरूरी समझा गया, ताकि प्रत्येक यूएलबी जीएफसी प्रमाणीकरण के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित हो सके।

    कार्यक्रम में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव  दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि टूलकिट के साथ आने का उद्देश्य मानदंडों की कठोरता को बनाए रखते हुए चीजों को सरल और समझने में आसान बनाना है। उन्होंने सभी शहरों से पूरी तैयारी के साथ रेटिंग प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टूलकिट के सरलीकरण से सभी शहरों को कम से कम 3 स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा और इनमें से कई उच्च रेटिंग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की आवश्यकता वाले शहरों को एमओएचयूए संभालेगा। सचिव ने शहर के प्रशासकों और जन प्रतिनिधियों से इस मिशन में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल करने और विशेष रूप से स्थानीय भाषाओं और बोलियों में आईईसी गतिविधियों को तेज करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि शहरों को साफ-सुथरा बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने से न केवल शहर में भूमि मूल्य और निवेश में वृद्धि होगी, बल्कि लोगों को अपने आवासों पर भी गर्व होगा। उन्होंने कहा कि उच्च रेटिंग वाले भारतीय शहरों की तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों से की जाएगी।

    स्टार रेटिंग प्रमाणन के बारे में विस्तार से बताते हुए मिशन निदेशक सुश्री रूपा मिश्रा ने कहा कि इस प्रक्रिया में ऊपर की ओर और आगे की गति हुई है, लेकिन कई यूएलबी को कुछ उठाना होगा और यह टूलकिट प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएगा।

    शहरों को “कचरा मुक्त” बनाने की दृष्टि के साथ एसबीएम यू 2.0 पंरपरागत कचरे के मैदानों के उपचार, निर्माण और विध्वंस कचरे तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के उपचार के साथ-साथ 100 प्रतिशत अपशिष्ट प्रसंस्करण प्राप्त करने पर केंद्रित है। पूरे वर्ष निरंतर मूल्यांकन के साथ संयुक्त नया प्रोटोकॉल शहरों को “कचरा मुक्त शहर” के दृष्टिकोण को साकार करने और भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 97 वीं जयंती के मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.