Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड एहतियाती खुराक और 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए गाइडलाइन की जारी
    Headlines राष्ट्रीय

    कोविड एहतियाती खुराक और 15-18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए गाइडलाइन की जारी

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ ही 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए एहतियाती खुराक के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि 15-18 साल के बच्चों के लिए कोविड​​-19 के खिलाफ टीकाकरण आगामी 3 जनवरी से शुरू होगा, जबकि स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए “एहतियाती खुराक” 10 जनवरी से दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्ग लोगों को भी अगले साल 10 जनवरी से उनके डॉक्टर की सलाह पर एहतियाती खुराक दी जाएगी। गाइडलाइन्स के अनुसार, एहतियाती खुराक की प्राथमिकता और अनुक्रमण दूसरी खुराक की तारीख से नौ महीने (39 सप्ताह) के पूरा होने पर आधारित होगा। सरकार की अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि भारत बायोटेक का कोवैक्सिन एकमात्र कोविड-19 वैक्सीन होगा, जो अभी बच्चों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्हें अगले महीने से टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 15-18 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए कोविड-19 टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के लिए एहतियाती खुराक और कॉमरेडिडिटी वाले 60 प्लस आबादी के लिए दिशानिर्देश जारी किए। एचसीडब्लूएस और एफएलडब्लूएस को, जिन्होंने दो खुराकें प्राप्त की हैं, उन्हें 10 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन की एक और खुराक प्रदान की जाएगी। गाइडलाइंस 3 जनवरी से लागू होंगी और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाएगी। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि कोविड-19 मामलों के हालिया वैश्विक उछाल को ध्यान में रखते हुए, ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने से जिसे चिंता बढ़ गई है, वैज्ञानिक साक्ष्य, वैश्विक प्रथाएं और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के ‘कोविड-19 कार्य समूह’ के सुझाव, (एनटीएजीआई)’ के साथ-साथ एनटीएजीआई की ‘स्थायी तकनीकी वैज्ञानिक समिति ( एसटीएससी)’ के साथ, अब एनटीएजीआई-19 टीकाकरण की वैज्ञानिक प्राथमिकता और कवरेज को और परिष्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिती की हुई बैठक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.