Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड टीकाकरण कवरेज ने 141 करोड़ के अहम पड़ाव को किया पार
    Headlines राष्ट्रीय

    कोविड टीकाकरण कवरेज ने 141 करोड़ के अहम पड़ाव को किया पार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 26, 2021Updated:December 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 66 लाख 09 हजार 113   वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 141 करोड़ के अहम पड़ाव से अधिक हो गया है।इस उपलब्धि को 1,49,64,300 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। अगर, आंकड़ों की गहराई में जाएं तो 1,03,86,851 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 96,75,320 स्वास्थ्य कर्मियों को
    दूसरी खुराक, 1,83,84,748 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को
    पहली खुराक, 1,68,24,869 कर्मियों को दूसरी खुराक
    18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,24,32,222 लोगों को
    पहली खुराक, 31,18,78,657 को दूसरी खुराक लग चुकी है। 45-59 वर्ष आयु वर्ग के तहत 19,28,71,451 लोगों को पहली खुराक, 14,50,15,710 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,04,64,476 लोगों को पहली खुराक व 9,21,92,100 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है। यानि अब तक 141करोड़ 01 लाख 26 हजार 404 लोगों को डोज मिल चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 7,286 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,45,23,263 हो गई है।  नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत  है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 58 दिनों से लागातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में, 77,032 सक्रिय रोगी हैं। यह 579 दिनों में सबसे कम मामले हैं। वर्तमान में, ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,12,195 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.10 करोड़ जांच की गई है।  दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 82 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 117 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article चाँद के आंगन में मुस्कुराते हुए : अनीता सिंह

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.