Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजधानी दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली सरकार ने किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान
    Headlines

    राजधानी दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, दिल्ली सरकार ने किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया है, जो आज यानि 27 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए मान्‍य होगा। सरकार की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। वहीं, सरकार नए साल के जश्न पर भी रोक लगा चुकी है। इसके अतिरिक्त बाजारों में होने वाली भीड़ पर काबू पाने के लिए आड-इवन की व्यवस्था लागू होगी। दिल्ली के सबसे व्यस्ततम सरोजनी नगर बाजार में भी दुकानें आड-ईवन के आधार पर ही खुल रही हैं।                      बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों में 12 हजार 141 लोगों के चालान हो चुके हैं। जिन लोगों का चालान कटा है, उन पर दो करोड़ 38 लाख का जुर्माना लगाया है। जबकि 236 पर एफआइआर दर्ज की गई है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 290 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। कुल मिलाकर संक्रमण दर बढ़कर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 लाख 43 हजार 352 हो गई और मृतक संख्या भी बढ़कर 25 हजार 105 हो गई है। वहीं, राजधानी में वर्तमान में 1103 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से 583 होम आइसोलेशन में हैं। वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के बीच पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अब तक ओमीक्रोन के 79 मामले दर्ज किए गए हैं। ओमीक्रोन के मरीज उपचार के लिए लोकनायक अस्पताल के अलावा निजी अस्पताल में भर्ती हैं। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक अब तक अस्पताल में 51 ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है, जिसमें से 40 ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। दो-तीन मरीजों में बुखार और दस्त के लक्षण जरूर मिले थे, बाकी किसी मरीज में कोई लक्षण सामने नहीं आया।
    अस्पताल में ओमीक्रोन के उपचार के लिए भर्ती होने वाली किसी मरीज को ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर बेड की आवश्यकता नहीं पड़ी। सभी का कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया गया। भर्ती होने वाले मरीजों में सभी की उम्र 60 वर्ष से कम थी। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार के पार हो गई है। दिल्ली में अभी 1103 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। यह 1 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा सक्रिय मरीजों की तादाद है, 1 जुलाई को एक्टिव केस का यह आंकड़ा 1357 था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article आज से होगा तीन दिवसीय काशी फिल्म महोत्सव का आगाज

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.