कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया में नव गठित नगर पंचायत में चेयरमैन के पद से चुनाव लड़ने की तैयारी में अभी से ही सिंघीया 1के जसवंत गिरी जुट गए है उन्होंने बताया कि सिंघीया एक दो एवं तीन पंचायत को मिलाकर नया नगर पंचायत बना है।सो इसमें सबसे ज्यादा बाहुबली लोग भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है तथा मैं भी जनता के सेवा करने के इरादे से चेयरमैन के पद से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया लोगों के घर घर जाकर आशीर्वाद ले रहा हूँ लोग मुझे बड़े ही हरलोलाश…
Author: Begusarai Samvad
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय नौलागढ़ में बुधवार को ऐतिहासिक बजरंगबली महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि बजरंगवली महोत्सव एक व्यक्ति में बुद्धि,विवेक और बल से पूर्ण होना सिखाता है। यह मेला जिले की सांस्कृतिक धरोहर है। इसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय केवल गेहूं की उपज की धरती नहीं बल्कि यह सांस्कृतिक व बौद्धिक भूमि है। यह प्रतिभाओं से समृद्ध जिला है। कहा कि नौलागढ़ जिले का गौरवपूर्ण विरासत है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र…
मंसूरचक //बेगूसराय//रविशंकर सिंह मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में बुधवार को सीओ ममता कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो भूमिहीनों को वासगीत का पर्चा सौप दिया।सीओ ने कि बताया कि गोविंदपुर निवासी उदय दास व रामकिसूनी देवी को थाना नंबर 28 में 16 -16 धूर जमीन का वासगीत पर्चा दिया गया है।सीओ ने ये भी बताया कि अब इन दोनों व्यक्तियों को प्राधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने में कोई अङचन नहीं आयेगी।
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत कुंडल 2 पंचायत बिष्णुपुर क्योटहर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में स्वीकृत लाभार्थियों जिसको घर बनाने के लिये जमीन उपलब्ध नही है उनलोगों का सरकारी स्तर से जमीन देने की प्रक्रिया चल रही है उसी जमीन का जांच करने पहुंचे रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार तथा जांचो प्रान्त उपस्थित पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश भी दिए है।मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, अंचलाधिकारी अरुण कुमार अंचल निरीक्षक अमीन एवं आवास सहायक भी उपस्थित थे
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के बहरूपिया चौक के समीप मंगलवार को हरसिद्धि भाजपा विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का कार्यारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के नेता सहित कई कार्यकर्ता लोग शामिल थे । भवन का निर्माण एक करोड़ 20 लाख की राशि से होनी है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गांव में लोगों को आसान तरीके से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार जगह-जगह स्वास्थ्य संरचना खड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को लंबी दूरी तय कर तुरकौलिया अरेराज…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर प्रखंड में विधायक अजय कुमार के द्वारा 29 लाख 69 हजार 252 रुपया का मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत बुलाकी पुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर एवं बंबईया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय धोबी टोल में दो-दो कमरा स्कूल भवन का शिलान्यास किए जहां उपस्थित सीपीआईएम के अंचल सचिव विधानचंद्र राय, नीलम देवी, राजद नेता संजय सिंह, राम नारायण सिंह, संतोष चौधरी, जनक लाल महतो, सुबीन कुमार कर्ण, सिकंदर राम, शुभकरण राय, पूर्व सरपंच रामप्रताप राय, जय नारायण रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह , मोतिहारी पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने दो अलग-अलग जगह से काफी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब समेत 4 तस्कर को किया गिरफ्तार। 71वी वाहिनी एसएसबी सीमा चौकी बरहरवा और जोलगाव के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र से दो अलग-अलग जगहों से 2220 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ्तार। इसकी जानकारी देते हुए बरहरवा एसएसबी कैंप के प्रभारी ने बताया कि जवानों को गुप्त सूचना मिली की कुछ शराब तस्कर रात के अंधेरे…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय द्वारा बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी, बेगूसराय के उपाध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. अनवर शमीम, दिलीप सिन्हा, मो.अहसन, डॉ. धीरज शांडिल्य, अशोक कुमार ‘अमर’ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि विगत दिनों चमथा में हुए अग्निकांड…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से जिले में रबी वर्ष 2021-22 के लिए उर्वरक की मांग एवं उपलब्धता के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को थोक एवं खुदरा उर्वरक दुकानों की सघन…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर प्रखंड में पुलिस सप्ताह अभियान के तहत मंगलवार को विभूतिपुर प्रखंड के सीबीटीसी के प्रांगण में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्धघाटन जिला परिषद सदस्य अमन पराशर, भाजपा नेता गुंजन मिश्रा ,राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू ,थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वही उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू किया गया। मैच समाप्ति के पश्चात थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने विजेता टीम के कप्तान केशव बाबू व उप विजेता टीम के कप्तान प्रशांत झा को कप देकर पुरस्कृत किया। वहीं जिला…
