Author: Begusarai Samvad

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट बेगूसराय सोमवार को बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी के नेतृत्व में एक अति महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस भवन बेगूसराय में पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत के लिए की गई। इस मौके पर सदस्यता अभियान में जिला स्तर पर इनरोलर बनाए गए राघव कुमार एवं आनंद प्रेम ने प्रखंडों से आए हुए नामित इनरोलरों को डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी विस्तृत रूप में दी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वज अंग्रेजों से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़े…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)भगवानपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार तथा तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के तहत तेयाय ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में ए एल टी एफ सहित ओपी के अन्य पुलिस बल ने ओपी क्षेत्र के अतरूआ गांव स्थित विभिन्न ताड़ी के दूकान में छापामारी कर ड्राम, बाल्टी, प्लास्टिक के वर्तन आदि में रखे दर्जनों लिटर ताड़ी को मौके पर ही उड़ेल कर विनष्ट कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में नशापान करने व बेचने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं…

Read More

गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में डॉ विष्णुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण चिकित्सकों के द्वारा फूल माला एवं चादर से सम्मानित किया गया जिसमें सभी जनप्रतिनिधि में मुखिया रंजीत कुमार महतो, सुलेखा देवी मंटून ठाकुर पंचायत समिति सदस्य एवं सभी पंचायत के वार्ड सदस्य, उप मुखिया उपस्थित हुए। स्वागत करते भावी विधान परिषद उम्मीदवार डॉक्टर देव नारायण सिंह शिव सेवा सदन दलसिंहसराय ,जिला कमिटी सदस्य डॉ राजकुमार राकेश, डॉक्टर महादेव प्रसाद यादव, समाज सेवी विनोद, डॉ लक्ष्मी, डॉ सरोज सुमन,डॉ बबलु कुमार,डॉ विजय,डॉ अंजनी ,डॉ मनोज ,डॉ राजेश ,समाजसेवी कमलेश…

Read More

 मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी का मामला मंगलवार को थाना में दर्ज करवायी गयी।इस संबंध में जेई मुरारी कुमार ने बताया कि साठा पंचायत के वर्ल्ड संख्या 6 द्वारिका पुर गांव निवासी कपिलदेव महतो अपने आवसीय परिसर में बगैर मीटर कनेक्शन लिये हुये अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाये गये जांच पड़ताल किये जाने पर कनेक्शन से संबंधित किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में विद्युत लोड 138 वार्ड पाया गया फलत: 14090 रु फाइन किया गया। जेई मुरारी कुमार ने बताया कि बिजली बिल बकायदार उपभोक्ता शीघ्र ही अपना…

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर पुलिस ने डीह गांव में मंगलवार को देसी महुआ शराब बनाने के अड्डे को ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डीह गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बना कर रखी गई है। सत्यापन के लिए छापेमारी की गई तो वहां शराब बनाने के अड्डे का पता चला। उक्त स्थल पर अर्धनिर्मित करीब 500 लीटर देसी महुआ शराब पाई गई। उसे वहीं विनष्ट कर दिया गया।

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जिन्दपुर गांव में घटिया सड़क बनाए जाने के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में मनमानी बरते जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाए जाने के समर्थन में नारेबाजी की। आक्रोशित ग्रामीण मो आविद,मो हसमत,बबन झा,शंकर यादव,अरविन्द कुमार,मो साकिब,विकेश झा,मो आजम,मो शहजादा,मो मोकर्रम,नरेश सहनी,सुजीत कुमार,मो अफरोज,रणधीर राज,रेहाना खातुन,मो बसीम आदि ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहबलपुर शिव मंदिर से जिन्दपुर गांव तक सम्पर्क पथ का निर्माण कार्य चल रहा है। किन्तु निर्धारित प्राक्कलन…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)- ईमानदार व निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के प्राण वायु होते हैं. ऐसे समर्पित कार्यकताओं के भरोसे ही पार्टी का जनाधार मजबूत होता है। निःसंदेह स्व0 रामशोभित महतों भाकपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे। वे समरस समाज के प्रबल समर्थक तथा गरीब मजदूरों के हितैषी थे। उनके निधन से पार्टी को सांगठनिक दृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। हमें उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त बातें भाकपा के जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश राय ने मंगलवार…

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार की रात करीब एक बजे 3 घरों में आग लगने से जलकर स्वाहा हो गया। घटना के संबंध में पीड़ित चिरंजीलाल ने बताया कि हम लोग घर में सो रहे थे कि रात में का एकाएक आग की तेज लपटें उठने लगी और घर धूधू कर जलने लगा और मेरे घर की चिंगारी से पड़ोसी युगेश्वर महतो एवं शंकर महतो का घर भी जलने लगा हल्ला करने पर ग्रामीणों के पहुंचने में देर होने पर तीनों घर जलकर स्वाहा हो गया। पीड़ितों ने बताया कि अनाज कपड़ा नगदी जेवर सहित उक्त…

Read More

 कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड स्थित पंचायत समिति की प्रथम बैठक आज बुधवार के दिन पंचायत समिति भवन में प्रारंभ की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख बिरजू साहू कर रहे है उक्त बैठक में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी चंदन कुमार, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राज कुमार झा,मनरेगा पीओ डॉ प्रेम कुमार लाल,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुधन प्रसाद सिंह, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह,उप प्रमुख रिंकू सिंह महिला सुपरवाइजर सोनम प्रिया पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह के अलावे जनप्रतिनिधियों में कई मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड क्षेत्र में एक व्यक्ति दो पद पर कार्यरत है यह मामला तब उजागर हुई जब हरिपुर ग्राम के अरविंद यादव के पत्नी आशा सीता देवी ने प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी सिंघीया को लिखित शिकायत किया है उन्होंने लिखित शिकायत किया है कि हरिपुर ग्राम के ही बाबू साहेब यादव के पत्नी लूसी देवी केंद्र 179की आशा है साथ ही वार्ड 13के वार्ड सदस्य भी है तथा 20फरवरी को फूलबाबू यादव के पत्नी ममता देवी का प्रसव करवाई है।

Read More