Author: Begusarai Samvad

 कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट जीविका, समस्तीपुर द्वारा संचालित कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर से रवाना किया । यह रथ जिले के विभिन्न 8 प्रखंडों की सभी पंचायतों में घूम-घूम कर ग्रामीण बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार पाने के लिए प्रेरित करेगा। ऑडियो तथा उद्घोषना के द्वारा कौशल रथ से रोजगार तथा कौशल विकास के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक गणेश पासवान, प्रबंधक मनोज रंजन, कुणाल मिश्रा, अभिषेक आनन्द, नीरज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जीविका के कार्यों की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने नीरा, सतत जीविकोपार्जन योजना, कौशल विकास सहित अन्य कार्यों पर गहनता के साथ समीक्षा किये। जिलाधिकारी ने नीरा में बेहतर कार्य करने के लिए सरायरंजन प्रखंड की तारीफ की, वहीं सिंघिया को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नीरा के नए उत्पादक समूह का गठन करते हुए पंचायतवार नीरा बिक्री केंद्र के स्थापना का निर्देश डीपीएम जीविका को दिया। शहरी क्षेत्र में भी नीरा बिक्री केंद्र खोलने की…

Read More

कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया थाना क्षेत्र के सालेपुर करही के बीच 7फरवरी को सीएसपी कर्मी ब्रह्मदेव यादव से4लाख 76हजार रु0 लूटने के मामले को आखिर पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से उदभेदन कर लिया ।इस मामले को लेकर आज गुरुवार के दिन रोसड़ा के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी दिया है कि उक्त सीएसपी कर्मी से रु0 लूटने के मामले में घटना में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया गया साथ ही घटना करने वाले अपराधी को दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के शंकरपुर…

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को नव चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र मिल गया। इसके साथ ही उन्हें स्कूल भी आवंटित कर दिए गए। सभी अभ्यर्थियों को उनकी इच्छा के अनुसाए बारी-बारी से कोटिवार आमंत्रित किया गया और उन्हें उनकी अधीक्षा के आधार पर स्कूल दिए गए। इसके साथ ही स्कूलों को बेसिक ग्रेड के 14,स्नातक ग्रेड के 11 और उर्दू बेसिक ग्रेड के 4 शिक्षक मिल गए। बेसिक ग्रेड में संजीव कुमार सुमन को मध्य विद्यालय बरैपुरा,अमित कुमार और राजू कुमार को मध्य विद्यालय जगदर,विवेक राज को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय…

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय। बेगूसराय जिला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को अपराध नियंत्रण को लेकर बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर खैयपुल के पास एसआइ नेहा कुमारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिससे उक्त सड़क के दोनों तरफ से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।वाहन जांच अभियान के क्रम में उन्होंने वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों,हेलमेट तथा डिक्की आदि की जांच की।इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान सभी दर्जनों…

Read More

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय। बीपीएस हाई स्कूल वीरपुर के मैदान में खेले जा रहे सौरभ-आनंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को वीरपुर ने धबौली को 37 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले वीरपुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए। जवाब में धबौली की टीम 19 वें ओवर में 232 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के खिलाड़ी कमलेश कुमार ने 44 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 124 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्हें मेन ऑफ द मैच चुना…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय)-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोख्तियारपुर पंचायत के सीधा चौर से चंदेश्वरी सिंह के खेत तक पाइन् उड़ाही का कार्य इक्कासी हजार छः सौ रुपये की लागत से स्थानीय मुखिया पूजा देवी के द्वारा शुभारंभ किया गया. इस दौरान मुखिया पूजा देवी ने कहा कि मनरेगा योजना का कार्य शुरू होने से मजदूर वर्ग के लोगों को अपने गांव में ही काम मिलेगा। मजदूर को काम के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता नंदन चौधरी ने कहा कि मजदूर को मजदूरी ससमय दिलवाया जाएगा। जिससे मजदूर खुशहाल रहेगें। उक्त मौके पर मनरेगा कर्मी पीटीए सुभाष…

Read More

गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर(बेगूसराय) थाना क्षेत्र के गेहुनी बदिया गांव से गुप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने देशी शराब के साथ शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मणीष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर गेहुनी बदिया गांव निवासी स्वर्गीय उमेश पासवान के पुत्र मनीदेव पासवान के घर से एक लीटर देशी शराब के साथ मनीदेव पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त करवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Read More

मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, शराबबंदी कानून प्रभावी रहने के बावजूद नी थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है अवैध शराब के धंधे से जुड़े माफियाओं का हौसला बुलंद है। हर गांव में अपना अड्डा बनाए हुये है। पुलिस का दावा है कि जो शराब बंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि मंसूरचक पुलिस शराबबंदी के प्रति लगातार देसी विदेशी शराब जप्त करने के साथ-साथ शराबियों पर भी कार्रवाई को जागरूक है। इसी कड़ी में बुधवार की रात मंसूरचक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फरपुरा गाछी…

Read More

रिपोर्ट- टुनटुन कुमार सिंह/मोतिहारी मोतिहारी, घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवान विकास कुमार को प्रमोशन मिलने के साथ ही स्थानांतरण के आदेश आने पर घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवान के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह के अवसर पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आर आर कश्यप भी मौजूद थे ।आर आर कश्यप ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी में स्थानांतरण और पोस्टिंग लगा रहता है लेकिन आज सबसे बड़ी खुशी कि बात है कि नौकरी करते हुए कम समय में ही विकास कुमार ने…

Read More