
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में गुरुवार को नव चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र मिल गया। इसके साथ ही उन्हें स्कूल भी आवंटित कर दिए गए। सभी अभ्यर्थियों को उनकी इच्छा के अनुसाए बारी-बारी से कोटिवार आमंत्रित किया गया और उन्हें उनकी अधीक्षा के आधार पर स्कूल दिए गए। इसके साथ ही स्कूलों को बेसिक ग्रेड के 14,स्नातक ग्रेड के 11 और उर्दू बेसिक ग्रेड के 4 शिक्षक मिल गए। बेसिक ग्रेड में संजीव कुमार सुमन को मध्य विद्यालय बरैपुरा,अमित कुमार और राजू कुमार को मध्य विद्यालय जगदर,विवेक राज को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली, खुशबू कुमारी को मध्य विद्यालय नौलागढ़, भावना भारती और रुचि कुमारी को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा,किशोर कुमार और दिवाकर कुमार रजक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर, बबीता कुमारी को उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा,राम प्रवेश मंडल,अनुपम भारती और मोनी कुमारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर उनकी इच्छा के अनुसार आवंटित किए गए। बेसिक ग्रेड उर्दू में मो तौफीक आलम को मध्य विद्यालय गाड़ा,फरहत जवीं को उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मुजफ्फरा,मो जफर इकबाल को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर और रोमाना तबस्सुम को मध्य विद्यालय नौलागढ़ पदस्थापन किया गया। स्नातक ग्रेड में अंग्रेजी विषय में धर्मराज को फजिलपुर और हिन्दी विषय में किसलयानी को मध्य विद्यालय गाड़ा दिया गया। गणित व विज्ञान विषय में नीतीश कुमार को गेनहरपुर,सीता कुमारी को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू सरौंजा,सामाजिक विज्ञान में कल्पना कुमारी को मखवा व गौरी कुमारी को संस्कृत नौला स्कूल में पदस्थापित किया गया है। संस्कृत विषय में अजय कुमार यादव को मखवा,प्रेमलता कुमारी को पकड़ी मुनीचक,रानी कुमारी को जगदर,जितेंद्र कुमार को नौलागढ़ और खुशी लाल पुष्पराज को गेंहरपुर स्कूल आवंटित हुआ है।मौके पर ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी नीतीश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र प्रसाद,प्रखंड प्रमुख मिना देवी,उपप्रमुख सुबोध कुमार, पंसस मुकुल पासवान, मुखिया त्रिपुरारी कुमार, अशोक पासवान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
