संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र से सटे भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकीय पंचायत के तेलन टोला निवासी स्व. चौबेलाल के करीब 50 वर्षीय पुत्र योगी तांती का मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित बोरापुर मार्केट में बिल्डिंग निर्माण का काम करने के दौरान बिल्डिंग आउटर लिप्ट से गिर जाने के कारण इनका मृत्यु हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि इनको एक पुत्री थी जिसको पिछले वर्ष ही शादी किए थे वहीं दो बच्चे जो 15 वर्ष एवं 17 वर्ष के है।घटना की सुचना मिलते ही पत्नी रजिया देवी समेत परिजन का रो रोकर बुरा हाल हो गया…
Author: Begusarai Samvad
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, देश भर में हिजाब को लेकर चल रहा विवाद मंसूरचक भी पहुंच गया है। एक तरफ जहां पूरे देश में हिजाब को लेकर सियासत गर्म है और बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने हैं तो वहीं बिहार के एक बैंक में हिजाब को लेकर खूब बवाल हुआ। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंसूरचक प्रखंड के यूको बैंक का है जिसमें एक लड़की द्वारा बैंक कर्मचारियों पर आरोप लगाया जा रहा है कि जब वह प्रत्येक महीने की भांति पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंची…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघीया प्रखण्ड स्थित प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय के पीछे भाग से अज्ञात चोर ने रात्री में खिड़की तोड़कर कई जरूरी कागजात चोरी कर लिया है।इस मामले में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि उक्त कार्यालय से अज्ञात चोर ने खिड़की तोड़कर 6छोटे बक्सा चुरा कर ले गया जिसमें शिक्षक नियोजन एवं चुनाव संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात रखा था जो लेकर गायब हो गया है उन्होंने थाने में चोरी करने के केश दर्ज करने की तैयारी में जुट गए थे।विदित है कि इसी कार्यालय से कुछ वर्ष पूर्व पूर्व…
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, स्वर्गीय देव नंदन महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के दूसरे दिन के पहले मैच की शुरुआत थाना प्रभारी श्री पवन कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थति में हुई। पहले मैच में गोबिंदपुर के कप्तान चंदन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये 4 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का लक्ष्य रखा जवाब में खेलते हुये वीरगंज की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 94 रनों पर सिमट गयी। गोविंदपुर इस मैच को 56 रन से जीता।मैच में 60 रन वह दो विकेट लेने का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये गोविंदपुर टीम के मुनचुन को मैं आफ द…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड में चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार का घड़ी समाप्त होने जा रही है।शिक्षक नियोजन 2019-20 में चयनित प्रखंड शिक्षकों की इंतजार की घड़ियां समाप्त हो रही हैं। नियोजन के लिए आयोजित प्रथम,द्वितीय व तृतीय चक्र की काउंसलिंग में चुने गए शिक्षक अभ्यर्थियों को 23 फरवरी के दिन स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें नियोजन पत्र भी मिल जाएंगे। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न स्कूलों को कुल 32 प्रखंड शिक्षक मिलेंगे। इसमें 19 शिक्षक बेसिक ग्रेड के और 13 शिक्षक स्नातक ग्रेड के होंगे। पूर्व से घोषित रिक्ति के…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय बीरपुर थाना कांड संख्या 109/21 के अप्राथमिक अभियुक्त मुफस्सिल सिंघौल ओपी थाना क्षेत्र के महादपुर निवासी स्व. रामचंद्र चौधरी के पुत्र रंजीत चौधरी को छापेमारी कर उसके घर से वीरपुर थाना के पुअनि रंजन कुमार ठाकुर ने गिरफ्तार किया।जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत आरोपी था जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखण्ड के अंतर्गत एसएच88मार्ग रोसड़ा सिंघीया के बीच परोरिया में एक कार की ठोकर लगने से एक 10वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है ।उक्त मृतक बच्ची की पहचान परोरिया ग्राम के हरि नारायण पोद्दार उर्फ पप्पू पोद्दार के 10वर्षीय पुत्री भारती कुमारी के रूप में की गई है बताया गया कि पटना से कार से एक व्यक्ति काउंसलिंग के लिये दरभंगा जा रहा था की अचानक तेज गति कार रहने के कारण उक्त बच्ची को ठोकर लग गया जिसे परिजनों ने इलाज के लिये रोसड़ा ले गया लेकिन…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट दोनों जत्थों के बस को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा भ्रमण दर्शन कार्यक्रम के तहत जिला मत्स्य कार्यालय समस्तीपुर द्वारा 2 जत्थों को बस से दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर जिला भेजे जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों जत्थों के बस को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य बगल के जिलों में कार्यरत प्रगतिशील फार्मर के हैचरी, तालाब प्रबंधन एवं बायो क्लॉक तकनीकी से मछली पालन के…
रिपोर्टर :- टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय दौरे पर मोतिहारी के घोड़ासहन के गोरगामा गांव में पहुंचे जहां बीते दिन ढाका में वरुण सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलें व हर तरह से मदद व इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही पूर्व सांसद ने डीआईजी एवं एसपी मोतिहारी से बात करके इस केस को फास्टर करने की एवं अधिकारियों से बात करके पीड़ित परिवार को 20 लाख रु का मुआवजा एवं स्वर्गीय वरुण सिंह की पत्नी के नाम से पीडीएस के…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी जय नारायण सिंह के पुत्र राज कुमार सिंह ने रंगदारी, मारपीट और जान मारने की धमकी समेत अन्य आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें बेलसंडी डीह गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह के पुत्र संजीव सिंह उर्फ मनोज सिंह और पंकज कुमार सिंह समेत तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया है। कहा है कि वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी आरोपी आ धमका और उस पर पिस्तौल तान दिया। उससे 2 लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगा। वह पिस्तौल के भय से…
