
रिपोर्टर :- टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी
जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय दौरे पर मोतिहारी के घोड़ासहन के गोरगामा गांव में पहुंचे जहां बीते दिन ढाका में वरुण सिंह की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी मृतक के शोकाकुल परिवार से मिलें व हर तरह से मदद व इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
साथ ही पूर्व सांसद ने डीआईजी एवं एसपी मोतिहारी से बात करके इस केस को फास्टर करने की एवं अधिकारियों से बात करके पीड़ित परिवार को 20 लाख रु का मुआवजा एवं स्वर्गीय वरुण सिंह की पत्नी के नाम से पीडीएस के नए दुकान का लाइसेंस देने की मांग की है
इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की शुशासन बाबू के सरकार में अब जंगलराज शुरू हो चुका है। चंपारण अपराध का यूनिवर्सिटी बनता जा रहा है जिसको जब मन करता है किसी की भी हत्या कर दे रहा है,और पुलिस देखती रह जाती है,क्योंकि पुलिस को शराब ढूंढने से फुर्सत ही कहा है।
बाईट : पप्पू यादव , राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी बिहार
