Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: इस बार पहली दफा अलग से पेश होगा कृषि बजट, किसानों को मिलेगा तोहफा
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: इस बार पहली दफा अलग से पेश होगा कृषि बजट, किसानों को मिलेगा तोहफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी है. राजस्थान में इस बार कृषि बजट अलग से पेश किया जायेगा. सीएम अशोक गहलोत आगामी 23 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश करेंगे. पिछले साल बजट भाषण में सीएम गहलोत ने अलग से कृषि बजट पेश करने की घोषणा की थी. वह घोषणा इसी बार पूरी होने जा रही है. पहली बार आ रहे अलग कृषि बजट से किसान वर्ग की बड़ी उम्मीदें और अपेक्षाएं जुड़ी हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पहली बार आ रहे कृषि बजट का दायरा बड़ा होगा और इसमें किसानों से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं शामिल होंगी.

    गहलोत सरकार का किसानों पर हमेशा खास फोकस रहा है. सरकार बनने के साथ ही प्रदेश के किसानों को कर्ज माफी की बड़ी सौगात मिली थी. उसके बाद भी राज्य सरकार ने किसानों को कई बड़ी योजनाओं की सौगात दी है. अब पहली बार अलग से आ रहे कृषि बजट में भी किसानों को बड़ी राहतें मिलने की उम्मीद है. सीएम गहलोत का कृषि बजट को लेकर कहना है कि कृषि का क्षेत्र बहुत बड़ा है. अलग से कृषि बजट लाने का पहला प्रयास है. लिहाजा हो सकता है कि कुछ कमियां रहे लेकिन इसे आगे और बेहतर करेंगे.

    कृषि बजट में इन बातों पर रहेगा फोकस

    कृषि मंत्री का कहना है कि कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का किसानों को किस तरीके से ज्यादा लाभ मिले इसकी कवायद बजट में नजर आएगी. उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कम लागत में ज्यादा उत्पादन कैसे हो इस पर कृषि बजट में फोकस रहेगा. वहीं प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले किसानों को किस तरह से राहत दी जा सकती है इस पर भी बजट में फोकस होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना मामले घटे तो चुनाव आयोग के नए दिशा-निर्देश, 23 फरवरी तक पार्टियों से मांगी स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट
    Next Article बिहार में शुशासन बाबू के सरकार में अब जंगलराज शुरू हो चुका है :- पप्पू यादव

    Related Posts

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    November 12, 2026

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.