कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने के लिए सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजन से संबंधित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय समस्तीपुर के परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर पूजा कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समस्तीपुर द्वारा बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस सुजीत करने तथा विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र जारी करने की परिकल्पना की की गई है। विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडी०आई०डी०) कार्ड बनाने के लिए समस्तीपुर प्रखंड में 21 फरवरी…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख इन्द्रजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें विशेष रूप से विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व पंचायत सचिव को पूर्व के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभार नहीं देने, आंगनबाड़ी केंद्र में व्याप्त अनियमितता, विद्यालय में चारदीवारी सहित संसाधनों की कमी, प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों पदस्थापना सहित अन्य मुद्दा छाया रहा। बैठक शुरू होते ही काजीरसलपुर पंचायत के मुखिया प्रणव भारती ने कहा कि काजीरसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6,7,8,9 में अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं संचालित नहीं…
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में 17 फरवरी के समय करीब 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर अमरजीत ठाकुर एवं राजेश महतों के बीच दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट की।स्व. कुशो ठाकुर के पुत्र अमरजीत ठाकुर ने बताया गया है कि स्व. चरित्र महतों के पुत्र राजेश महतों,समेत छः लोगों ने मेरे सौचालय को तोड़ दिया जिसका विरोध करने पर धमकियां दी।वहीं राजेश महतों ने भी अपने आवेदन में बताया है कि बटोरन ठाकुर के पुत्र मोहन ठाकुर, मोहन ठाकुर के पुत्र कन्हैया ठाकुर, रंजीत ठाकुर, स्व. कुशो ठाकुर…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर उत्तर स्थित एक मुर्गा फार्म में छापेमारी कर 3 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि धंधेबाजों के विरुद्ध स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। जिसमें मुर्गा फार्म के स्वामी रंजीत कुमार, महमदपुर सकड़ा गांव के जितेंद्र कुमार और पैशन प्रो बाइक के स्वामी को नामजद किया गया है। कांड अंकित कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट विभूतिपुर बेगूसराय जिला अंतर्गत मुफस्सिल (सिंघौल) थाना क्षेत्र के बागवाड़ा वार्ड 5 निवासी चंद्र भूषण सिंह चौधरी के बयान पर विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि उसका पुत्र ओमप्रकाश कुमार (23) अपने पल्सर बाइक से अपने घर से सिंघियाघाट जाने के लिए निकला था। संध्या तकरीबन 4:30 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसका पुत्र साखमोहन के पास ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी मिलने पर वह स्वजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। यहां आने पर पता चला कि ट्रक चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से उसके…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत भवन परिसर में प्रखंड के सभी सरपंचों की एक बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह ने की। संचालन राम बहादुर सिंह ने किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सचिव गणेश नारायण सिंह चुने गए। जबकि, उपाध्यक्ष कुमारी अमृता और महेश कुमार राम, कोषाध्यक्ष बंदना कुमारी, उप सचिव संजीव कुमार ठाकुर को चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में गणेश पासवान, किरण देवी, हरे राम दास, राजाराम पासवान, रंजीत कुमार पंडित, राम कुमार चौरसिया, सीता सिंह,…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट विभूतिपुर समस्तीपुर विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एकडारा गांव निवासी हरि साह के पुत्र अमित कुमार अमर के एसबीआई शाखा विभूतिपुर बैंक खाता से साइबर शॉट ने 9 लाख रुपये उड़ा लिया है। इसको लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। कहा है कि वह हवलदार के पद पर पुणे में कार्यरत है। एसबीआई विभूतिपुर शाखा में उसका एक खाता संचालित है। विगत 15 फरवरी को 4 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया कि उसके पोस्टपेड नंबर का केवाईसी अपडेट के लिए 10 रुपये का रिचार्ज करना होगा।…
अंनत कुमार की रिपोर्ट तेघड़ा/बेगूसराय : आरबीएस कॉलेज तेयाय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन प्रिंसिपल प्रो. नजरुल इस्लाम ने किया। सात दिनों तक छात्रों को विभिन्न तरह के सामाजिक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी दी जानी है। प्राचार्य ने कहा कि एनएसएस छात्रों में सामाजिक गतिविधियों तथा समाज में फैले कूरितियों को समाप्त करने के लिए प्रेरित करता है। पहले दिन छात्रों को कार्यक्रम की रूपरेखा बताया गया। मौके पर प्रो राजकुमार ईश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शराबबंदी, दहेज उन्मूलन आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट। विभूतिपुर समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड नियोजन ईकाई विभूतिपुर और पंचायत नियोजन इकाई से शिक्षक नियोजन वर्ष 2019-20 के चयनित कुल 120 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र आगामी 23 फरवरी को दिया जाएगा। इसके लिए प्रखंड नियोजन इकाई विभूतिपुर के 102 चयनित अभ्यार्थियों के लिए जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग का स्थल तय किया गया है। वहीं पंचायत नियोजन इकाई के चयनित कुल 18 अभ्यार्थियों की नियुक्ति पत्र के लिए मध्य विद्यालय सिंघियाघाट का स्थल निर्धारित किया गया है। यह जानकारी प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई के सचिव सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति चंदन कुमार ने दी है। बताया कि…
गौरव कुमार झा की रिपोर्ट विभूतिपुर समस्तीपुर विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बोरिया वार्ड 1 में शनिवार को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव का चयन किया गया। इसमें अवधेश राय सर्वसम्मति से वार्ड सचिव चुने गए। वहीं कल्याणपुर उत्तर वार्ड 13 में भी वार्ड सचिव का चयन हुआ। जिसमें दीप नारायण राय को सर्वसम्मति से वार्ड सचिव चुना गया।
